फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे दो लड़के

Mon, 21 Sep 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
दारागंज में रविवार दोपहर गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान 17 साल के दो लड़के गंगा में डूब गए। मल्लाहों की मदद से दोनों को निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बची। इस हादसे से दोनों परिवार और मुहल्ले में गम छा गया। हिम्मतगंज के काला डांडा मुहल्ले से रविवार दोपहर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए दर्जनों लोग दारागंज गए थे। वहां प्रतिमा विसर्जन के बाद लोग गंगा में नहाने गए। काला डांडा के दो लड़के निखिल उर्फ हर्ष श्रीवास्तव (17) और शिवम खरवार (17) गहरे पानी में जाकर डूबने लगे तो लोगों ने शोर मचाया। मगर मल्लाहों के आने तक में दोनों डूब गए।
विज्ञापन


मल्लाहों ने उन दोनों को गंगा से बेहोशी की हालत में निकाला। हर्ष और शिवम को फौरन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। खुशी के मौके पर इस अनहोनी से मातम छा गया। दोनों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मृतकों में हर्ष के पिता राजेंद्र सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहा के निकट कपड़ों के शोरूम में काम करते हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई जागरण पार्टी में काम करता है। इस घटना में जान गंवाने वाले शिवम के तो पिता अरुण और मां रचना का तभी देहांत हो गया था जब वह छह साल का था। शिवम और उसके बड़े भाई शुभम की देखभाल मामा-मामी ने की। उसका बड़ा भाई शुभम मुंबई मेें रहता है। शिवम भी हर्ष के पिता के  साथ कपड़ों के शोरूम में काम करता था। शिवम और हर्ष के बीच गहरी दोस्ती थी। खाली वक्त में वे साथ रहते थे। सुबह दोनों ने साथ में गणेश प्रतिमा के साथ फोटो भी खिंचाई थी। उनकी अकाल मौत ने हर किसी को दुख में डुबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed