{"_id":"b08774e26cae90fdc6148f3fcd5641c2","slug":"allahabad-news-hindi-news-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार से हंडिया में दो की मौत, दर्जन भर बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार से हंडिया में दो की मौत, दर्जन भर बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा बुखार ने जिले के यमुनापार के बाद अब गंगापार में भी पांव पसार लिया है। हंडिया क्षेत्र के कनकपुर गांव में पिछले चौबीस घंटे के भीतर जानलेवा बुखार से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो गांव में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है और कई ग्रामीण बीमारी की चपेट में हैं। कई को एसआरएन, बेली, काल्विन जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया है। जानलेवा बुखार से दो ग्रामीणों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
घटनाक्रम के मुताबिक हंडिया क्षेत्र के कनकपुर बैंगा बस्ती में राममिलन (35 साल) व मदन (25 साल) को शनिवार देर शाम तेज बुखार हुआ। परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन हालत सुधरने की जगह खराब होती गई। आखिरकार देर रात दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी हंडिया के चिकित्सकों को जानकारी दी गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. पदमाकर सिंह का कहना है कि दोनों ग्रामीणों के मौत की कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच करायी जाएगी। विभागीय टीम भी गांव भेजी जाएगी। इसके अलावा जो भी ग्रामीण बीमार हैं उनके खून के नमूने लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यमुनापार के मेजा क्षेत्र में भैंया भोजपुरवा गांव निवासी अजीत की बेटी मधु (12 साल) और झड़ियही निवासी श्यामलाल निषाद की बेटी राधिका (11 साल ) की कुछ इसी तरह के बुखार के चलते मौत हो गई थी।