{"_id":"569327579fc10ba5e651dd2cda6b7a2d","slug":"allahabad-news-hindi-news-1062","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों, नौकरीपेशा को राहत की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों, नौकरीपेशा को राहत की आस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के बजट से आम लोगों को काफी आस है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार के बजट में आम उपभोग की वस्तुओं की कीमतें कम होगीं तो आयकर छूट की सीमा भी बढ़ेगी। इसके अलावा व्यापारियों और नौकरीपेशा भी बजट में राहत की आस लगाए बैठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आयकर और सेवाकर छूट की सीमा बढ़ने के साथ प्रति माह मेडिकल रिम्बर्समेंट, निर्माणाधीन आवास या तीन वर्ष बाद मिलने वाले कब्जे की स्थिति में आयकर कटौती को सीमा भी बढ़ेगी। हालांकि आम लोगों की उम्मीद पर बजट कितना खरा उतरेगा, यह 29 फरवरी को पता चलेगा।
आम बजट में लोगों को उम्मीद
0 आयकर छूट की सीमा 2.50 लाख से बढ़ाकर तीन लाख करना।
0 सेवाकर में दो से पांच लाख तक छूट सीमा को बढ़ाकर दस लाख रुपये करना।
0 कर्मियों को मिलने वाले मेडिकल रिम्बर्समेंट को 1250 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करना।
0 ट्रांसपोर्ट भत्ता 1600 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करना।
0 बच्चों के शिक्षा भत्ता की छूट सीमा 100 से बढ़ाकर 1000 एवं हॉस्टल भत्ता 300 से बढ़ाकर 3000 रुपये करना।
0 वेतनभोगी के लिए मानक छूट देेने की संस्तुति एवं इसे कम से कम वेतन के एक तिहाई या दो लाख रुपये करना।
0 कर्मियों के टीडीएस दरों को औसतन पांच से 10 फीसदी करना, टीडीएस कटौती की सीमा में वृद्धि।
0 सातवें वेतन आयोग लागू करने के लिए राजस्व बढ़ाने के उपाय ताकि कर्मियों को मौद्रिक लाभ महंगाई के अनुपात में मिले।
0 निर्माणाधीन आवास या तीन वर्ष बाद मिलने वाले कब्जे की स्थिति में आयकर कटौती को 30 हजार से बढ़ाकर दो लाख करना।
0 पेंशनरों को पेंशन का एक तिहाई विशेष छूट के रूप में दिया जाना।
0 आयकर छूट के लिए निवेश सीमा में एक लाख अतिरिक्त निवेश की अनुमति तथा इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करना।
0 सावधि जीवन बीमा पर लगने वाले 14.5 फीसदी सेवाकर को हटाया जाए।
0 संपत्ति खरीद पर स्टांप मूल्य और वास्तविक भुगतान राशि के अंतर पर टैक्स देने की अनिवार्यता समाप्त करना।
0 छोटे व्यापारियों के लिए बही खाते बनाने एवं टैक्स ऑडिट की सीमा में बढ़ोतरी।
0 पेशेवरों के लिए एक तिहाई आय घोषणा विकल्प का प्रावधान करना।
0 सेवाकर रिटर्न साल में मात्र एक बार ही भरा जाना। आयकर रिटर्न में संपत्ति का विवरण भरने की घोषणा।