{"_id":"1f73342ef376d23cb22e91da425f82e2","slug":"allahabad-news-hindi-news-1060","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर नये एफओबी के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर नये एफओबी के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट पानी की टंकी ओवर ब्रिज पर लगने वाले जाम की समस्या पर रेलवे ने गंभीरता दिखाई है। इलाहाबाद के लोगों की सहूलियत के लिए यहां रेल ओवरब्रिज के समानांतर रेलवे ने एक और ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार के रेल बजट में धनराशि देने की घोषणा कर दी है।
बता दें कि हाईकोर्ट पानी की टंकी ओवर ब्रिज के समानांतर एक और ब्रिज बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ताकि यहां आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सके। इस बार रेलमंत्री ने यहां के लोगों की पुकार सुन ली है। उन्होंने इस ओवर ब्रिज के लिए 19.8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। रेलवे द्वारा इस पुल की स्वीकृति के बाद अब राज्य सरकार को ब्रिज की कनेक्टिविटी देनी है।
वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद जंक्शन पर भी नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए भी रेलवे ने 11 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इस एफओबी की खास बात यह होगी कि इससे सभी प्लेटफार्म की कनेक्टिविटी रहेगी। उधर रेलवे ने इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच थर्ड लाइन 2370 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। झांसी-बीना के बीच भी थर्ड लाइन के लिए 1112 करोड़ रुपये और मथुरा-पलवल के बीच चौथी लाइन के लिए 2280 करोड़ रुपये की धनराशि दिये जाने की मंजूरी रेल बजट में दी गई है।