{"_id":"841c59098c5ea49d5e3aaf7a3661ca63","slug":"allahabad-news-hindi-news-1058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षार्थी पूरी हो रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परीक्षार्थी पूरी हो रही परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल मंडी के तौर पर सामने आए जसरा, लालापुर, सिरसा, मेजा, नैनी क्षेत्र एवं शहर में बाहरी छात्रों से बिना परीक्षा में शामिल हुए पास होने की गारंटी दी जाती है। इसके लिए नकल माफिया उनसे मोटी रकम वसूल करते हैं। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों में झांसी, ललितपुर, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर से जुड़े लोग शामिल हैं। इन क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूल करने के बाद परीक्षा में शामिल नहीं होने की भी छूट दे दी जाती है। नकल माफिया की ओर से केंद्रों पर तैनात उनके लोग कॉपियां लिख देते हैं। इसके लिए अलग-अलग रेट तय हैं।
नकल माफिया के जाल में फंसे दूसरे राज्यों के कई छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने शहर एवं आसपास केन्द्रों पर परीक्षा देने पहुंच गए हैं। इन परीक्षार्थियों में कई अधेड़ उम्र के परीक्षार्थी भी अंतिम समय में परीक्षा पास करने की कोशिश में लगे हैं। इन विद्यालयों के शिक्षकों एवं सचल दस्ते जुड़े लोागों की मानें तो इन परीक्षार्थियों में बड़ी संख्या दूसरे राज्यों की है। यह परीक्षार्थी शहर के कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, नैनी, झूंसी सहित कई मोहल्लों में किराए का कमरा लेकर परीक्षा दे रहे हैं। इन परीक्षार्थियों की ओर से पहले दो दिन परीक्षा देने के बाद अब नकल माफिया केंद्र व्यवस्थापकों के माध्यम से बाहर कॉपी लिखने की व्यवस्था करवा दिए हैं।
अब इन परीक्षार्थियों को अच्छे नंबर के साथ परीक्षा पास होने की गारंट भी दी जा रही है। परीक्षार्थी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से संस्थागत परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा देने आए हैं। परीक्षा में शामिल होने आए बाहर के इन परीक्षार्थियों के बारे में पुष्टि सचल दस्ते में शामिल सदस्य ने बताया कि इन परीक्षार्थियों से बातचीत में पता चला कि यह स्थानीय नहीं हैं। छानबीन के बाद इन परीक्षार्थियों के दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब के अलग-अलग भागों से होने की पुष्टि हुई।