फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इलाहाबाद में बनेंगे तीन रेल फ्लाईओवर

Thu, 25 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार इलाहाबाद पर अपनी नजरें इनायत की है। प्रभु ने इलाहाबाद को एक नहीं बल्कि तीन रेल फ्लाईओवर का तोहफा दिया है। तीनों फ्लाईओवर यमुनापार में बनेंगे। इसके निर्माण के बाद मुंबई, दक्षिण भारत एवं हावड़ा की ओर से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

दरअसल छिवकी और इलाहाबाद आने वाली बहुत सी ट्रेनें ऐसी हैं जो मुंबई रूट से आती है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें हावड़ा की ओर जाती है, लेकिन मुगलसराय-इलाहाबाद रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकता की वजह से ये ट्रेनें रोक ली जाती हैं। ट्रैक खाली होने के बाद ही इन ट्रेनों का चलाया जाता है।
विज्ञापन


 इससे इन ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ जाती है। ट्रेनों की लेटलतीफी का देखते हुए इस बार रेल बजट के पूर्व उत्तर मध्य रेलवे ने इलाहाबाद में तीन रेल फ्लाईओवर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। रेलवे के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इलाहाबाद में इरादतगंज-कुंवाडीह में 20 किलोमीटर, नैनी-इरादतगंज के बीच 12 किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर बनेगा। इसके अलावा करछना से इरादतगंज के बीच भी रेल फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दी है। एनसीआर जोन की बात करें तो यहां झांसी मंडल के ललितपुर-बिरारी, आगरा मंडल में मथुरा-मुरैशी रामपुर, इलाहाबाद मंडल में जीवनाथपुर, अलीगढ़ आदि स्थानों पर रेल फ्लाईओवर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। इरादतगंज-कुंवाडीह रेल फ्लाईओवर की लागत 1838.95 करोड़, इरादतगंज-करछना की 563.11 करोड़, इरादतगंज-नैनी फ्लाईओवर की लागत  675.95 करोड़ रुपये अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed