फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

काली सूची में डाले जाने के बाद भी नहीं मान रहे केंद्र्र व्यवस्थापक

Thu, 25 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर बोर्ड की चेतावनी का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। बोर्ड की ओर से तय सचल दस्ते और अधिकारियों की ओर से परीक्षा निरस्त करने एवं केंद्र को काली सूची में डालने की कार्रवाई किए जाने के बाद भी केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक नकल से बाज नहीं आ रहे हैं। नकल पर अंकुश नहीं लगाने वाले विद्यालयों को बोर्ड की ओर से कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पांच दिन की परीक्षा में बोर्ड के अधिकारियों ने लगभग 10 विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ केंद्र व्यवस्थापकों पर करवाई की है। लगातार कार्रवाई के बाद भी केंद्र व्यवस्थापक नकल कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उसे डिबार करने की संस्तुति की थी। पहले दिन नकल के बाद भी 19,20 एवं 23 फरवरी को भी इन परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई।
विज्ञापन


डीआईओएस ने पहले दिन लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा की परीक्षा निरस्त की तथा एसोसिएट डीआईओएस गोविंदराम ने गंगापार के बच्चाराम यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर कार्रवाई की। इसके बाद भी इस परीक्षा केंद्र पर लगातार नकल की शिकायत मिल रही है। यही हाल सिरसा के लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली में एसोसिएट डीआईओएस के कार्रवाई करने के बाद भी दूसरी पाली में इस केंद्र पर जमकर नकल हुई, निरीक्षण के दौरान डीआईओएस कोमल यादव ने इस केेंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी। इन केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराने की संस्तुति भी की है। इसके बावजूद इन परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक नकल कराने और वसूली से बाज नहीं आ रहे। डिबार केंद्रों के इस रवैये पर बोर्ड के अधिकारियों ने इन विद्यालयों की मान्यता निलंबित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed