फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

यूपी बोर्ड में प्रदेश भर में अब तक 637 नकलची

Thu, 25 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन तक प्रदेश भर में कुल 637 नकलची पकड़े जाने की सूचना है। इसमें 24 फरवरी की दूसरी पाली में पकड़े गए नकलची शामिल नहीं हैं। बोर्ड की सूचना के अनुसार बुधवार को पहली पाली की परीक्षा में कुल 39 छात्राएं एवं 31 छात्र पकड़े गए।
विज्ञापन


इसमें जालौन में छह छात्र-पांच छात्राएं, जौनपुर में सात छात्र-पांच छात्राएं, गाजीपुर में तीन छात्र एवं एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी अरविंद पाठक के अनुसार इलाहाबाद में एक कक्ष निरीक्षक को नकल के आरोप में हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में 70 छात्र-31 छात्राएं पकड़ी गईं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में इलाहाबाद मंडल में बुधवार को कुल 133 नकलची पकड़े गए। इसमें 59 छात्र एवं 74 छात्राएं शामिल हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में हाईस्कूल में कुल 17 छात्र, 30 छात्राएं एवं इंटरमीडिएट मं 42 छात्र और 44 छात्राएं नकल में पकड़ी र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर एवं इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में  इंटरमीडिएट मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्कशास्त्र दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।


यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा में कोर्स से बाहर सवाल पूछे जाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा दो दिन पूर्व हुए पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा में दूसरे प्रश्नपत्र से जुड़े कोर्स से सवाल पूछ लिए गए थे। पहले प्रश्नपत्र में दूसरे प्रश्नपत्र से सवाल और दूसरे प्रश्नपत्र में कोर्स से बाहर सवाल पूछे जाने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed