{"_id":"1ce6f70e33171a805bd780a33bc03493","slug":"allahabad-news-hindi-news-1032","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमरी अटरिया, दमादम मस्त कलंदर’ पर झूमे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमरी अटरिया, दमादम मस्त कलंदर’ पर झूमे सभी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब पर चल रहे त्रिवेणी महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को देश-परदेस, उड़ान बैंड की प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे। देश-परदेश बैंड के कलाकारों ने जहां ‘हमरी अटरिया पे आजा रे संवरिया देखा-देखी तनिक हो जाई,’ ‘दमादम मस्त कलंदर’ सहित फागुनी गीतों को गाकर लोगों का मन मोहा, तो उड़ान बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में दिव्यांगों ने भी अपनी कलाकारी का अद्भुत नमूना पेश किया। वे भी कई बॉलीवुड गीतों पर थिरके। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण नामचीन कलाकार अन्नू कपूर रहे। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के साथ उड़ान बैंड की प्रस्तुति के दौरान संचालन किया। उन्होंने बॉलीवुड के कई किस्से भी सुनाकर लोगों को तरोताजा कर दिया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में मंडलायुक्त राजन शुक्ला, आईजी ने महाआरती करके की। इसके बाद सुगम संगीतों का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। स्थानीय कलाकार अनमोल खत्री ने ‘हंगामा है क्यू बरपा थोड़ी सी जो पी ली है,’ जैसे कई प्रसिद्ध गजलें गाईं, जिसे सुनकर लोग वाह-वाह कर उठे। इसके बाद देश-परदेस बैंड ने तान छेड़ी तो हर कोई झूमने के लिए मजबूर हो गया। बैंड के युवा गायकों ने कई बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति की, वहीं उड़ान बैंड ने कई गीतों से महफिल को सजा दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में न्यायमूर्ति, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।