फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad news: Fire engine vandalized, two cars burnt outside the High Court

Allahabad news: दगा दे गई दमकल की गाड़ी, हाईकोर्ट के बाहर धू-धूकर जलीं दो कारें

Thu, 02 Jun 2022 02:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 02:14 AM IST
सार

  • हौजपाइप लेकर खड़े रह गए दमकलकर्मी, नहीं निकला पानी
  • दो निलंबित, सीएफओ की भी भूमिका की जांच शुरू 

विज्ञापन
Allahabad news: Fire engine vandalized, two cars burnt outside the High Court
fire in vehicle - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किए गए दमकलकर्मियों की लापरवाही की वजह से हाईकोर्ट परिसर के बाहर खड़ी दो कारें जलकर राख हो गईं। अचानक जब यह घटना हुई और आग बुझाने की कोशिश की गई तो मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ी ही दगा दे गई।
विज्ञापन


गाड़ी से पानी ही नहीं निकला जिससे कुछ ही देर में कारें स्वाहा हो गईं। इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में दो फायरकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है। इसके अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी की भूमिका की भी जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन



घटना बुधवार दोपहर करीब 2.35 बजे हुई। हाईकोर्ट परिसर के गेट नंबर एक के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग कार में चारों तरफ फैल गई और उससे लपटें उठने लगीं तो आसपास मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाया। इस पर हाईकोर्ट सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना चाहा। वह हौजपाइप खोलकर आग से घिरी कार तक ले गए लेकिन उससे पानी ही नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल का पंप स्टार्ट ही नहीं हो सका जिससे आग ने पास ही खड़ी दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में दूसरी कार भी आग से घिर गई और इसकेबाद दोनों कारें धू-धूकर जलने लगीं। सूचना पर फायर स्टेशन से दूसरा फायरटेंडर लेकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, दोनों कारें जलकर राख हो चुकी थीं। दोनों वाहन हाईकोर्ट में तैनात समीक्षा अधिकारी कनिष्क सिंह व दीपक राय की बताई जा रही हैं।  

गायब था चालक, दरोगा नहीं चला पाया पंप
उधर इस मामले में यह बात सामने आई कि घटना के वक्त दमकल की गाड़ी का चालक आरक्षी राजबली ड्यूटी से गायब था। ऐसे में फायर सर्विस के सेकंड ऑफिसर एसआई अवध नारायण फायर टेंडर ऑपरेट कर रहा था। लेकिन वह पंप ही नहीं स्टार्ट कर पाया। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है। सीएफओ की भी भूमिका की जांच की जा रही है। मामले की जांच एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed