{"_id":"5dd58eb38ebc3e548e42f681","slug":"allahabad-nagrik-samaj-solidiarity-wity-jnu-student-allahabad-news-ald2607357109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू: छात्रों के आंदोलन को समर्थन, लाठीचार्ज की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू: छात्रों के आंदोलन को समर्थन, लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। नागरिक समाज और सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मुद्दे पर नाराजगी जताई है। बैठकों में जेएनयू फीस वृद्धि मुद्दे पर पर छात्रों के आंदोलन का समर्थन और दिव्यांग छात्रों पर लाठी चार्ज और प्रोफेसर के पद छोड़ने की निंदा की गई।
नागरिक समाज की कैरिअर कोचिंग कार्यालय में हुई बैठक बीएचयू में संस्कृत विभाग के सहायक प्रोफेसर फिरोज खान के पद छोड़ने और छात्रों के मुद्दे पर रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली में छात्र, किसान-मजदूर, लेखक, संस्कृतिकर्मी , ट्रेड यूनियन समेत समाज के लगभग सभी तबके के लोगों के शामिल होने की बात कही गई। बैठक में प्रो. ओडी सिंह, प्रो. श्रीवल्लभ, रामजी राय, गायत्री गांगुली, रीशीश्वर उपाध्याय, विनोद दुब, अनिर्बान, आनंद मालवीय, आशुतोष ,अविनाश मिश्र, डॉ. कमल, सुनील मौर्य, अमित, माता प्रसाद, राजवेंद, सोनू यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।
वहीं पार्षद संघर्ष समिति की बैठक में शिवसेवक सिंह, अजय यादव, अशोक यादव, कमलेश सिंह, रंजन कुमार, सुशील कुमार, चंद्र प्रकाश गंगा, चंद्रशेखर बच्चा आदि मौजूद रहे। पार्षदों ने प्रयागराज में गृहकर की दरों में बढ़ोतरी को वापस लेकर कम दरों पर कर निर्धारण की मांग की है।