फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad MP Dr. Reeta bahuguna Joshi discharged from Medanta Hospital, Quarantine will remain in Delhi two weeks

मेदांता से डिस्चार्ज हुईं सांसद रीता जोशी, दिल्ली में ही दो सप्ताह रहेंगी क्वांरटीन 

Mon, 21 Sep 2020 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Allahabad MP Dr. Reeta bahuguna Joshi discharged from Medanta Hospital, Quarantine will remain in Delhi two weeks
prayagraj news : Reeta Joshi - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण से निजात पाने के बाद भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं उनके पति पीसी जोशी सोमवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। दोपहर में डिस्चार्ज होने की फोटो भी सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर से की। सांसद और उनके पति की मेदांता से डिस्चार्ज होने की फोटो उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं ने भी खूब शेयर की।
विज्ञापन


इस बीच सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने बताया कि उनके माता-पिता अभी दो सप्ताह दिल्ली में ही क्वारंटीन रहेंगे। बता दें कि कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद सांसद रीता पहले पीजीआई लखनऊ में एडमिट की गई थी। बाद में पति, बहु और पोती के साथ उन्हें मेदांता गुड़गांव में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज हुई रीता जोशी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईश्वर की कृपा और आपकी प्रार्थना एवं आर्शीवाद से अपने परिवार सहित 18 दिन अस्पताल में कोविड के इलाज के बाद मेदांता गुडगांव से घर रवाना हुई हुं।
विज्ञापन


उन्होंने मेदांता में भर्ती रहने के दौरान किसी का फोन न उठाने के लिए भी  क्षमा मांगी। कहा कि चिकित्सकों के सुझाव पर अगले एक माह पूरी तरह से स्वस्थ होने में लग सकता है। इसलिए अभी कोई सीधे मिलने का प्रयास न करें। कहा कि अपने स्वास्थ्य की जानकारी वह समय-समय पर उचित माध्यम से देती रहेंगी। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा कि जीवन बहुमूल्य है इसलिए  लापरवाही ना करिए । कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। सांसद ने कहा कि लोग जनसमस्याओं के लिए देव वर्मा, धर्मराज पांडेय, शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला आदि से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed