फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

मालवीय नगर में युवक को गोली मारी, घायल

Tue, 23 Feb 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन

मालवीय नगर इलाके में गाय बांधने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और एक पक्ष ने गोली चला दी। इसमें एक युवक घायल हुआ है। जिसे रामबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

मोहल्ले के कन्हैयालाल तीर्थपुरोहित हैं। इनकी पत्नी का दो दिन पहले पड़ोसी से घर के सामने गाय बांधने को लेकर झगड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने उस वक्त बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया लेकिन खुन्नस बनी रही। सोमवार रात कन्हैयालाल का सबसे छोटा बेटा राबिन पांडे बाइक से घर लौटा। बाइक खड़ी कर दरवाजा खटखटा रहा था तभी हमलावर आए और गोली मारकर भाग निकले। गोली उसके हाथ में लगी। फायर की आवाज सुन घरवाले बाहर निकले तो देखा कि राबिन खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे लेकर रामबाग स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। इधर पुलिस भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed