{"_id":"5d28c7eb8ebc3e6cd666ce7d","slug":"allahabad-high-court-transferred-nine-district-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नौ जिला जजों के हुए तबादले, एक अपर जिला जज का हुआ प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नौ जिला जजों के हुए तबादले, एक अपर जिला जज का हुआ प्रोन्नत
Fri, 12 Jul 2019 11:18 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court
- फोटो : PTI
हाईकोर्ट प्रशासन ने नौ जिला जजों का स्थानांतरण और एक अपर जिला जज को प्रोन्नत कर जनपद न्यायाधीश बनाया है। रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन की अधिसूचना के अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव ज्योत्सना शर्मा को कासगंज का जिला जज बनाया है।
विज्ञापन
स्थानांतरित जिला जजों में कासगंज के जिला जज अरुण चंद्र श्रीवास्तव को हाथरस, हाथरस के जिला जज रमेश चंद्र पंचम को बदायूं और बदायूं के जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेष को सीतापुर का जिला बनाया गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अपर जिला जज जयशंकर मिश्र को प्रोन्नत करके संत कबीर नगर का जिला जज बनाया गया है। संत कबीर नगर के जिला जज रामबाबू शर्मा को शाहजहांपुर, शाहजहांपुर में जिला जज साधना रानी (ठाकुर) को मथुरा और मथुरा के जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह तृतीय को कानपुर नगर का जिला बनाया गया है। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण बरेली के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार डे को महाराजगंज का जिला जज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन