फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Refuses to order quashing of FIR against Ghosi MP Atul Rai

Allahabad High Court : घोसी सांसद अतुल राय पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का आदेश देने से किया इनकार

Wed, 12 Jan 2022 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 10:14 PM IST
सार

घोसी सांसद ने हाईकोर्ट के समक्ष 23 अक्तूबर 2021 को अपने खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत वाराणसी के लंका थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Refuses to order quashing of FIR against Ghosi MP Atul Rai
सांसद अतुल राय। फाइल फोटो - फोटो : Facebook

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी के सांसद अतुल राय की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता अगर जेल में है तो इससे गैंगस्टर की कार्रवाई को रोका नहीं की जा सकता है। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि वर्तमान प्राथमिकी उस जांच अधिकारी या किसी भी पुलिस प्राधिकरण के द्वेष का परिणाम है, जिसे दो साल पहले इस न्यायालय के समक्ष अवमानना कार्यवाही में बुलाया गया था। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति साधना रानी (ठाकुर) की खंडपीठ ने घोसी सांसद की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।

विज्ञापन


घोसी सांसद ने हाईकोर्ट के समक्ष 23 अक्तूबर 2021 को अपने खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत वाराणसी के लंका थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। याची के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता जेल में है और उसकी जमानत अर्जी खारिज होने के कारण उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने यह कहा कि याची पर पहले से दर्ज चार आपराधिक मामलों में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


इसलिए एफआईआर रद्द करने का कोई कारण नहीं बनता है। मामले में याची के अधिवक्ता ने बताया कि याची 2017 के मामले में जमानत पर जेल से बाहर है। उसके खिलाफ 2019 में एक अन्य मामले में 420, 376, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में याची जेल में है। उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। लिहाजा, याची पर गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता का तर्क मामने से इनकार कर दिया और याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed