{"_id":"6a18379628aa125e9707299f","slug":"allahabad-high-court-provisional-seniority-list-for-chamber-allotment-released-applications-can-be-made-from-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court : चैंबर आवंटन के लिए अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, 29 से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court : चैंबर आवंटन के लिए अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, 29 से कर सकेंगे आवेदन
Thu, 28 May 2026 06:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 May 2026 06:09 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनिर्मित एडवोकेट्स चैंबर और पार्किंग बिल्डिंग में चैंबर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट की ओर से अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन
हाईकोर्ट पार्किंग और एडवोकेट्स चैंबर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनिर्मित एडवोकेट्स चैंबर और पार्किंग बिल्डिंग में चैंबर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट की ओर से अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। चैंबरों के आवंटन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का आधिकारिक शुभारंभ 29 मई 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से सौंपी गई सदस्य सूचियों को समेकित कर एक अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। इसमें नामित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनकी पदवी मिलने की तिथि के आधार पर वरीयता क्रम में सबसे ऊपर रखा गया है।
विज्ञापन
चैंबर आवंटन के लिए किराये से छूट की मांग
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन इलाहाबाद उच्च न्यायालय इकाई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर और पार्किंग भवन में चैंबर आवंटन के लिए किराये से छूट देने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार से मिलने वाले अनुदान और वरिष्ठ व संपन्न अधिवक्ताओं या अन्य संस्थानों से प्राप्त स्वैच्छिक दान के माध्यम से एक फंड का गठन किया जाए। उसी से चैंबर का रखरखाव किया जाए। इस संबंध में अनुरोध पत्र रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से चैंबर आवंटन समिति के अध्यक्ष को सौंपा गया है।
विज्ञापन