फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Justice Rajesh Bindal to be new judge

इलाहाबाद हाईकोर्ट : जस्टिस राजेश बिंदल होंगे नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर, अधिसूचना जारी

Sat, 09 Oct 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court: Justice Rajesh Bindal to be new judge
Prayagraj News : जस्टिस राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : prayagraj

कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप ने जारी की है।

विज्ञापन


हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ था जन्म

हरियाणा के अबाला शहर में एक सामान्य परिवार में पैदा होने वाले जस्टिस बिंदल का जन्म 16 अप्रैल 1960 को हुआ था। इन्होंने 1985 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने एक अधिवक्ता के रूप में करियर की शुरुआत सितंबर 1985 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से की। इनके पास करीब 80 हजार मामलों के निस्तारण का भी अनुभव है। 

विज्ञापन

जस्टिस राजेश बिंदल 22 मार्च 2006 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बतौर जस्टिस कार्यभार ग्रहण किया था। 2016 में हुए मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए मसौदा नियम तैयार करने के लिए भी जो समिति गठित की गई थी उसके अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय बाल अपहरण विधेयक 2016 के नागरिक पहलुओं का अध्ययन करने के लिए उन्होंने सिफारिशों और मसौदे के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। वर्तमान में वह जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट में वित्त समिति, भवन और अवसंरचना समिति, सूचना प्रौद्योगिकी समिति, राज्य न्यायालय प्रबंधन प्रणाली समिति के अध्यक्ष और जम्मू और कश्मीर राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed