{"_id":"62bc92710dfd1b2dae0d614c","slug":"allahabad-high-court-gangster-related-to-kamlesh-tiwari-murder-case-will-also-be-heard-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court : कमलेश तिवारी हत्याकांड से संबंधित गैंगस्टर मामले की भी सुनवाई प्रयागराज में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court : कमलेश तिवारी हत्याकांड से संबंधित गैंगस्टर मामले की भी सुनवाई प्रयागराज में होगी
Wed, 29 Jun 2022 11:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:27 PM IST
सार
18 अक्तूबर 2019 को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े लखनऊ में हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले से जुड़ी पत्रावली पहले से जिला न्यायालय, इलाहाबाद में विचाराधीन है।
विज्ञापन
कमलेश तिवारी फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपितों के विरुद्ध लगे गैंगस्टर मामलों की सुनवाई अब विशेष न्यायालय गैंगस्टर न्यायाधीश विकास श्रीवास्तव की अदालत में होगी। अभी तक इस मामले की सुनवाई लखनऊ के जनपद न्यायालय में हो रही थी।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक अतुल सिंह चौहान ने बताया कि हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर के आरोपी अशफाक हुसैन अहमदाबाद, मोइनुद्दीन उर्फ फरीद, सूरत, पठान रसीद अहमद, सूरत सहित 13 आरोपितों का मामला लखनऊ से स्थानांतरित होकर परीक्षण के लिए विशेष न्यायालय गैंगस्टर में आने का आदेश जारी हुआ है। गौरतलब है कि 18 अक्तूबर 2019 को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े लखनऊ में हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले से जुड़ी पत्रावली पहले से जिला न्यायालय, इलाहाबाद में विचाराधीन है।
विज्ञापन