फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Bar Association Election: Voting today, 9650 voters will cast votes for 28 posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव:  मतदान आज, 28 पदों के लिए 9650 मतदाता डालेंगे वोट

Wed, 01 Dec 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Bar Association Election: Voting today, 9650 voters will cast votes for 28 posts
Voting - फोटो : पेक्सेल्स
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए एक दिसंबर बुधवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 9650 मतदाता हैं। हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड पर मतदान स्थल तैयार किया गया है। यहां पर 20 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। मतदान स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। 
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह ने बताया कि मतदान का कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर 2 बजे तक होगा। इसके बाद आधे घंटे का भोजन अवकाश और फिर 2. 30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदाताओं को उनका वोटर क्रमांक, कंप्यूटर क्रमांक तथा गेट संख्या  की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है ताकि किसी को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता और महिला अधिवक्ताओं का वोट बूथ संख्या एक पर पड़ेगा।  शेष मतदाताओं के लिए अलग-अलग बूथ क्रमानुसार बनाए गए हैं। सुविधा के लिए एक सूचना कक्ष भी बनाया गया है ताकि लोग मतदान से संबंधित जानकारी वहां से प्राप्त कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन



हर एक मतदाता को बूथ पर सीरियल नंबर बताने पर एक टोकन दिया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर पर उसका नाम ब्लॉक हो जाएगा ताकि कोई अन्य उसके स्थान पर वोट न डाल सके। टोकन दिखाने पर उंगली में स्याही लगाने के बाद मत पत्र दिए जाएंगे। मतपत्रों को भरने के लिए 40 कक्ष बनाए गए हैं जहां बैठकर मतदाता मतपत्र पर वोट दे सकेंगे। जिस प्रत्याशी को वोट देना है उसके नाम के सामने सिर्फ टिक का निशान बनाना है।


अन्य कोई निशान बनाने पर मतदान निरस्त कर दिया जाएगा। मतपत्र लाल, नीला, नारंगी, हरा व पीले रंग का है। इन्हीं रंगों की मत पेटियां भी बनाई गई हैं। जिस रंग का मतपत्र हो, उसी रंग की मत पेटी में मतदाता को मतपत्र डालना होगा। ताकि मतपत्रों की छटाई में लगने वाले समय को बचाया जा सके।



मतदान कार्य की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के जरिए की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम भी मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान स्थल पर उपलब्ध रहेगी। मतदान का कार्य शाम 5 बजे तक होगा। इस समय तक जो मतदाता गेट के भीतर आ चुके होंगे उन्हें मतदान की सुविधा दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed