allahabad high court bar association : राधाकांत अध्यक्ष और एसडी सिंह महासचिव बने
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में तीनों महत्वपूर्ण पदों के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने दर्ज जीत दर्ज की। महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन को विजय मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी हुए उम्मीदवारों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर खुशियां मनाईं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में तीनों महत्वपूर्ण पदों के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने दर्ज जीत दर्ज की। महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन को विजय मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। 7549 अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान किया था। राधाकांत ओझा और एसडी सिंह चार दिन तक चली मतगणना में शुरू से बढ़त बनाए रहे।
दो पदों के परिणाम सोमवार को हो गए थे घोषित
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को दो पदों पर मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम जारी कर दिए गए थे। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजय सिंह सोमवंशी 965 मत और लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव 1218 मत पाकर विजयी हुए हैं।
संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर विजयी प्रत्याशी संजय सिंह सोमवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सर्वेश कुमार दुबे को मात्र 66 मतों से हराया। इसी तरह संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर विजयी यादवेश यादव ने अजय सिंह को 279 मतों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 30 मत और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर 35 मत अवैध रहे।