फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad: Agitation intensifies against offline exams, students lock up the main gate of vivi

इलाहाबाद विवि : ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में तेज हुआ आंदोलन, छात्रों ने विवि के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Fri, 18 Feb 2022 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 01:03 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में  22 अप्रैल से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षाएं आफलाइन मोड में कराई जाएंगी। इसका छात्र पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Allahabad: Agitation intensifies against offline exams, students lock up the main gate of vivi
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शुक्रवार दूसरे दिन भी छात्र ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और परिसर के मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

 

 

कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने केपीयूसी के सामने वाला गेट भी बंद करा दिया। इसके बाद रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला ने छात्रों से वार्ता के लिए पहुंचे। लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों के हंगामे के चलते भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

विज्ञापन

 

 


उधर, जिला, इविवि व पुलिस प्रशासन ने बैठक कर मामले को सुलझाने के लिए डीन साइंस प्रो. शेखर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी। इसके बाद छात्रों ने गेट तो खोल दिया लेकिन छात्र पुन: परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad: Agitation intensifies against offline exams, students lock up the main gate of vivi
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

रात भर कैंपस में डंटे रहे छात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अप्रैल में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद से ही छात्रों ने विरोध शुरु कर दिया। छात्रों का आरोप है कि जब ऑनलाइन मोड में पढ़ाई हुई तो परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में ही कराई जाए।

 

 

ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था। लाइब्रेरी गेट स्थित परिसर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया । रात्रि नौ बजे छात्र वहां से उठकर पूरी रात परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने धरना पर बैठे रहे।

 

 

शुक्रवार सुबह नौ बजे मुख्य गेट पर तालांबदी कर धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद छात्रों ने केपीयूसी गेट भी बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की लिखित नोटिस नहीं जारी की जाती है। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

Allahabad: Agitation intensifies against offline exams, students lock up the main gate of vivi
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

विवि प्रशासन का दावा ऑफलाइन मोड का विद्यार्थियों ने किया स्वागत
इविवि प्रशासन का दावा है कि चंद छात्रों के ऑफलाइन कक्षाओं तथा ऑफलाइन मोड में प्रस्तावित परीक्षा के विरोध के बावजूद विवि की समस्त गतिविधियां शुक्रवार को पूरी तरह सामान्य रही।

 

 

कुलपति ने विज्ञान संकाय का दौरा कर विभिन्न विभागों में चल रही कक्षाओं का निरीक्षण किया। कुलपति ने पाया कि कक्षाएं सुचारू रूप से छात्रों की पूर्ण उपस्थिति में चल रही हैं। कला, वाणिज्य और विधि संकाय के अध्यक्षों ने भी कुलपति को बताया कि ऑफलाइन मोड कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

 

 

इस बाबत विवि प्रशासन की ओर से तस्वीरे जारी कर बताया कि कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं। शनिवार को भी विवि में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य होंगे। छात्रों और शिक्षकों ने इसका स्वागत किया है। 

Allahabad: Agitation intensifies against offline exams, students lock up the main gate of vivi
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

गुरुवार को भी किया गया था प्रदर्शन
विदित हो कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अप्रैल में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा कराने का निर्णय लिया। इसके बाद से ही छात्रों ने विरोध शुरु कर दिया। ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद लाइब्रेरी गेट स्थित परिसर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दिया। वहीं पर धरना देने लगे।



रात्रि नौ बजे छात्र वहां से उठकर पूरी रात्रि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने धरना दिया। शुक्त्रस्वार सुबह नौ बजे मुख्यगेट पर फिर तालांबदी कर धरने पर बैठ गए। दोपहर तरनीब ढाई बजे छात्रों ने केपीयूसी गेट पर भी तालाबंदी कर दिया। वार्ता करने गए लेकिन छात्र मांग पर अड़े रहे।

 

 

कई थानों की फोर्स बुलाई गई

गुरुवार की देर रात तक छात्रों का हंगामा चलता रहा। छात्र पूरी रात परिसर में ही डंटे रहे। सुबह नौ बजे छात्रों का हुजूम पहुंचते ही भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। कैंपस में कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई. गुरुवार को इस मामले को लेकर छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों की मांगों पर विचार करने के लिए 14 दिनों का वक्त भी मांगा था, लेकिन छात्र तुरंत निर्णय लेने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed