फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All Selected candidate of LT grade will get appointment

नए साल में एलटी ग्रेड के चयनितों को मिलेगी नियुक्त्रि

Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
All Selected candidate of LT grade will get appointment
चयनितों से टीजीटी के इंटरव्यू में शामिल न होने की अपील
विज्ञापन

प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के चयनितों को नए साल में नियुक्ति मिल जाएगी। उनके अभिलेख सत्यापन का काम पूरा हो चुका है और जनवरी की शुरुआत में नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। उधर, तमाम प्रतियोगी छात्रों ने एलटी ग्रेड के चयनितों से मांग की है कि वे चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने जा रहे टीजीटी के इंटरव्यू में शामिल न हों।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत कुल 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है और चयनितों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी 24 दिसंबर को पूरी कर ली गई है। आयोग में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश हो गया है। नए साल में आयोग खुलेगा और इसके बाद चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और टीजीटी भर्ती की पात्रता एक समान है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है और दो जनवरी से इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं। बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जिनका अंतिम चयन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में हो चुका है और टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा में भी सफल हुए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे टीजीटी के इंटरव्यू में शामिल न हों ताकि मेरिट में जिन अभ्यर्थियों के नाम नीचे हैं, उनके लिए चयन के अवसर बढ़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस में पद बढ़ाने के लिए सीएम को भेजा पत्र
प्रयागराज, 27 दिसंबर। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीसीएस-2019 में पदों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की गई है। पीसीएस के 309 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है और परिणाम आने तक पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसी के मद्देनजर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने सीएम को पत्र भेजकर मांग की है कि पदों की संख्या बढ़ाई जाए, क्योंकि इस बार प्रारंभिक परीक्षा में एक पद के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को पास किए जाने का निर्णय लिया गया है जबकि पहले 18 गुना अभ्यर्थी पास होते थे। नई व्यवस्था से चयन के अवसर घटेंगे। बीडीओ के सैकड़ों पद खाली है, सो इन्हें विशेषतौर पर पीसीएस-2019 में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed