फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All nine buses of UP to MP roadways canceled due to Corona

प्रयागराज : यूपी से एमपी जाने वाली रोडवेज की सभी नौ बसें निरस्त, वजह है कोरोना

Fri, 30 Apr 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Apr 2021 01:14 AM IST
सार

  • सात मई तक नहीं होगा रीवा, सीधी और सागर जाने वाली बसों का संचालन

विज्ञापन
All nine buses of UP to MP roadways canceled due to Corona
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की वजह से यूपी रोडवेज की प्रयागराज से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली बसों को निरस्त कर दिया गया है। कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश की ओर से इस संबंध में रोडवेज के प्रयागराज रीजन को पत्र जारी कर सभी अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवाएं स्थगित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन ने बताया कि रीजन से मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी और सागर के लिए वर्तमान समय में नौ बसों का संचालन हो रहा है। कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश से पत्र मिलने के बाद बृहस्पतिवार से ही बसों का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी सात मई तक बस सेवा स्थगित रहेगी। उधर जीरो रोड के एआरएम रविंद्र सिंह ने बताया कि इस अविध में एमपी बॉर्डर तक बसों का संचालन होगा। रीवा और सीधी जाने वाली बसें चाकघाट तक एवं सागर जाने वाली बस का संचालन महोबा में एमपी बॉर्डर तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed