फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All indonesian citizens shifted at Mehbooba Guset in Kareli

इंडोशियाई नागरिक  करेली के मेहबूबा गेस्ट हाउस शिफ्ट

Fri, 03 Apr 2020 01:12 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
All indonesian citizens shifted at Mehbooba Guset in Kareli
अब्दुला मस्जिद में पाए गए विदेशी नागरिकों को बृहस्पतिवार को कमला गेस्ट हाउस से हटाकर करेली स्थित महबूबा गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया। - फोटो : Prayagraj
    विज्ञापन
  • स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जार्जटाउन स्थित कमला भवन से हटाए गए, अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

जार्जटाउन के कमला भवन गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए सात इंडोनेशियाई नागरिक समेत सभी 37 लोगों को करेली के मेहबूबा गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। विदेशी नागरिकों को हटाने जाने के बाद कमला भवन तथा आसपास के इलाके को सैनिटाइज भी कराया गया।


शाहगंज थाना अंतर्गत स्थित मुसाफिर खाना से मंगलवार को विदेशी नागरिकों समेत 37 लोगों को पकड़ा गया था। इंडोनेशियाई नागरिक समेत कुल नौ लोग दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए जमात में भी शामिल हुए थे। ऐसे में इन्हें कमला भवन में रखे जाने से आसपास के लोगों में भय तथा नाराजगी थी। गेस्ट हाउस से सटे संगम व्यू अपार्टमेंट के लोगों ने बुधवार को इसकी शिकायत डीएम तथा एडीएम सिटी से भी की। साथ ही इन्हें कहीं और शिफ्ट करने की मांग की थी।

विज्ञापन



सोसाइटी के अध्यक्ष किरन सिंह, बालेश्वर चतुर्वेदी आदि का कहना था कि यहां घनी आबादी है। इसके अलावा गेस्ट हाउस की बाउंड्री भी खुली है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। लोगों की इस चिंता को अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में उठाया गया। इसके बाद प्रशासन की टीम सुबह वहां पहुंच गई। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के टीम की निगरानी में सभी लोगों को पांच एंबुलेंस से करेली के मेहबूबा गेस्ट लाकर क्वारंटीन किया गया। इन्हें शिफ्ट करने के बाद नगर निगम की टीम ने कमला भवन तथा आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया। इसके अलावा संगम व्यू के लोगों ने भी पूरे अपार्टमेंट को सैनिटाइज किया। यह प्रक्रिया शाम तक होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed