फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ali son of mafia Atiq Ahmed sent to Tanhai barrack in Naini jail

प्रयागराज : नैनी जेल में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को तनहाई बैरक में भेजा, लग रहा था गुर्गों का जमघट

Tue, 22 Nov 2022 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 05:52 PM IST
सार

पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सेंट्रल जेल नैनी में तनहाई (एकांत) बैरक में डाल दिया गया है। जेल अधिकारियों की मानें तो ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है।

विज्ञापन
Ali son of mafia Atiq Ahmed sent to Tanhai barrack in Naini jail
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने किया सरेंडर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली को केंद्रीय कारागर नैनी में आम बंदियों से अलग रखा गया है। पूर्व सांसद के बेटे की सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें अलग बैरक में रखा है। वहीं बैरक के पास सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रखने के साथ उस पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन



बता दे कि केंद्रीय कारागार में माफिया अतीक के दर्जनों गुर्गे सजा काट रहे है। साथ ही अली के कई साथी भी इसी जेल में है। साथ ही पूर्वांचल के कई कुख्यात बदमाश भी यहां रखे गए है। सुरक्षा और जेल के अंदर व्यवस्था सुदृढ रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। जेल मैनुअल के अनुसार ही जेल प्रशासन अली की मुलाकात करा रहा है साथ ही उसे किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन



बैरक के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ उसपर गतिविधियों पर निगाह भी रखी जा रही है। जेल के अंदर उसे अन्य बंदियों से मिलने पर मिनाही है। सूत्रों की मांने तो उसे जेल परिसर में बनी बच्चा जेल की बैरक में अकेले रखा गया है। प्रभारी जेल अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बंदियों की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए जेल प्रशासन कुछ बंदियों को आम बंदियों से अलग रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में है बंद
करेली में प्रापर्टी डीलर से रंगदारी, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में माफिया अतीक के बेटे अली को गिरफ्तार किया गया है। 30 जुलाई को अली ने न्यायालय में समर्पण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारागर नैनी में रखा गया है। यहां आने के बाद से ही जेल प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अली को अलग बैरक में आम बंदियों से अलग रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed