फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akshaya Tritiya: Lockdown wreaks havoc on 300 crore business

अक्षय तृतीयाः लॉकडाउन ने 300 करोड़ के कारोबार पर फेरा पानी

Mon, 27 Apr 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Lockdown wreaks havoc on 300 crore business
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉक डाउन के चलते रविवार को अक्षय तृतीया पर बाजार खामोश रहा। होली के पहले से ही इस पर्व की तैयारियों में जुटे कारोबारियों को इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि अक्षय तृतीया पर कारोबार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


शायद इसी वजह से होली के पूर्व ही जहां इलेक्ट्रानिक्स आइटम के शोरूम में एसी, फ्रिज आदि का स्टॉक मंगा लिया गया था तो वहीं सराफा कारोबारी भी नई अक्षय तृतीया एवं सहालग को देखते हुए अपनी तैयारियों में जुट गए थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉक डाउन ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बाजार के जानकार बताते हैं कि अगर शहर में हालात सामान्य होते तो इस बार सिर्फ अक्षय तृतीया के दिन ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो जाता। 
विज्ञापन

चुनिंदा ज्वैलर्स ने की ऑन लाइन बुकिंग, अधिकांश ने कहा इसका कोई फायदा नहीं

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से इस पर्व पर अधिकांश लोग ज्वैलरी खरीदना ही पसंद करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक अगर लॉक डाउन न होता तो तकरीबन 150 करोड़ का कारोबार सिर्फ सराफा बाजार में ही रविवार को हो गया होता। इस बीच कुछ नामी ज्वैलर्स ने अपने ग्राहकों को ऑन लाइन बुकिंग का भी ऑफर दिया। लेकिन अक्षय तृतीया पर इसका बेहतर रिस्पांस नहीं मिला। पीसी ज्वैलर्स के रितुराज ने बताया कि प्रयागराज से बुकिंग हुई या नहीं, अभी यह कह पाना मुश्किल है। क्योंकि इस बार वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो दिन में इसकी जानकारी मिल जाएगी। वहीं मनमोहन ज्वैलस के नीरज मेहरोत्रा ने कहा कि इस वक्त लॉक डाउन की वजह से लोग परेशान हैं। इसी वजह से किसी भी ऑफर की पेशकश नहीं की गई। लक्ष्मी ज्वैलर्स के ललित मोहन गुप्ता और सिसोदिया ज्वैलर्स के उत्कर्ष सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने भी ऑनलाइन बुकिंग जैसा ऑफर ग्राहकों को नहीं दिया। उत्कर्ष सिसोदिया ने कहा कि आज का रेट कुछ और अगर हम इसी रेट पर बुकिंग करते हैं तो लॉक डाउन खुलने के बाद अगर रेट कम या ज्यादा होता है तो उसका नुकसान ज्वैलर्स या संबंधित ग्राहक को ही झेलना पड़ता। 

ठंडा रहा फ्रिज, एसी का बाजार, ऑटो शोरूम में लगा रहा ताला

अक्षय तृतीया के अवसर पर सराफा बाजार के बाद अगर हलचल रहती है तो वह इलेक्ट्रानिक्स एवं टू व्हीलर और फोर व्हीलर के शोरूम में दिखाई देती है। सहालग सीजन की वजह से लोग अक्षय तृतीया के दिन वाहन एवं एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी आदि खरीदना पसंद करते हैं।


बीते कुछ वर्ष के दौरान शहर के बाजार में ऐसा ही देखने को मिला है। केके सेल्स सिविल लाइंस के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से अक्षय तृतीया पर  बिजेनस अच्छा हो रहा था। इस बार भी होली के पहले तमाम शोरूम संचालकों ने तैयारी की, लेकिन कोरोना ने बिजनेस का पूरा गणित ही बिगाड़ दिया। युनाइटेड ऑटो मोबाइल्स के ऋषि गुलाटी ने कहा कि यह सीजन वाहन की बिक्री का रहता है। तमाम टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर डीलरों के यहां बीएस-6 वाहन मंगवा लिए गए थे। लेकिन एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है और शहर का बाजार लॉक डाउन के चलते बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed