प्रयागराज में बोले विजयवर्गीय : मोदी, योगी लहर में उड़ जाएंगे अखिलेश, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार
राष्ट्रीय महासचिव ने प्रयागराज में चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया। कहा कि प्रयागराज की सभी विधानसभा सीट इस बार भाजपा और उसके सहयोगी दल जीत रहे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के आधार पर भाजपा सरकार बनी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिराथू में डिप्टी सीएम के समर्थन में हुई चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार की शाम प्रयागराज पहुंचे। यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी की लहर में अखिलेश यादव उड़ जाएेंगे। इस चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस साफ हो जाएगी।
राष्ट्रीय महासचिव ने प्रयागराज में चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया। कहा कि प्रयागराज की सभी विधानसभा सीट इस बार भाजपा और उसके सहयोगी दल जीत रहे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के आधार पर भाजपा सरकार बनी थी। इस बार मोदी और योगी के काम पर प्रचंड बहुमत की सरकार यूपी में बनने जा रही है।
डबल इंजन सरकार के विकास की गति नहीं रुकेगी - कैलाश
कहा कि डबल इंजन की सरकार की विकास की गति अब रुकने वाली नहीं है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया। बैठक में झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, विभव नाथ भारती, ओंकार केसरी, नवरत्न कात्याल , विवेक अग्रवाल, गिरिजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।