Prayagraj : एयरफोर्स इंजीनियर की हत्या पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी की कानून व्यवस्था जीरो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रयागराज की एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी बमरौली के हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के एक चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की गोली मारकर हत्या की खबर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ही जीरो हो जाने का समाचार है।
विस्तार
बमरौली स्थित एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी में इंजीनियर एसएन मिश्र की गोली मारकर की गई हत्या पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, प्रयागराज की एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी बमरौली के हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के एक चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की गोली मारकर हत्या की खबर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ही जीरो हो जाने का समाचार है। जो अपराधियों के प्रदेश छोड़ने का दावा कर रहे थे, लगता है उनके राज में लॉ एंड ऑर्डर को ही ‘प्रदेश निकाला’ दे दिया है। वापसी यूं ही नहीं हो रही है, उसके पीछे नाकामी है। अखिलेश की यह पोस्ट पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खूब रीपोस्ट भी की गई।
प्रयागराज की एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी, बमरौली के हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के एक चीफ़ इंजीनियर एसएन मिश्र की गोली मारकर हत्या की ख़बर उप्र की क़ानून-व्यवस्था के ही ज़ीरो हो जाने का समाचार है।
विज्ञापन
जो अपराधियों के प्रदेश छोड़ने का दावा कर रहे थे, लगता है उनके राज में लॉ एंड… pic.twitter.com/YJx3DasQeU — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 29, 2025