{"_id":"5aa978904f1c1b27088b52e9","slug":"akhilesh-s-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के रोड शो ने जमाया था रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के रोड शो ने जमाया था रंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
nagendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रचार के आखिरी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो और सभा के बाद ही सपा उम्मीदवार के जीत के कयास लगने लगे थे। पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो में बमरौली एयरपोर्ट से लेकर फाफामऊ तक समर्थकों का जबरदस्त उत्साह दिखा। लोगों ने जगह-जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया तो शांतिपुरम की सभा में भी जबरदस्त भीड़ जुटी।
रोड शो और सभा में अखिलेश तथा अन्य नेताओं ने सपा एवं बसपा के समर्थकों को इस गठजोड़ की जरूरत बताई। अखिलेश ने इस गठबंधन को देश और प्रदेश की राजनीति के लिए दूरगामी परिणाम देने वाला बताकर दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों को एक मंच पर लाया। इसका असर रहा कि मतदान के दिन सपा के कैंप पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और झंडे दिखे। कार्यकर्ताआें अपने मतदाताओं को बूथ तक लाने में भी सफल रहे। रोड शो के माध्यम से सपाई मुस्लिमों को यह संदेश देने में सफल रहे कि अतीक अहमद को भाजपा ने लड़ाया है और वह वोट बांटेंगे, जिसका नतीजा रहा कि पूर्व सांसद को 50 हजार से भी कम मत मिले।
फूलपुर से सांसद चुने गए नागेंद्र सिंह पटेल का सियासी सफर बहुत लंबा नहीं है और न ही पार्टी में बहुत ऊंचा कद रहा लेकिन समर्थकों के बीच लोकप्रियता ने उन्हें संसद तक पहुंचा दिया। इलाहाबाद डिग्री कालेज में उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके नागेंद्र को क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व.जंगबहादुर पटेल सपा में ले आए।
विज्ञापन
नागेंद्र पार्टी के संगठनात्मक कार्य से जुड़े रहे और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे। 2011 में पटेल समाज का बड़ा सम्मेलन कराने के बाद उन्हें 2012 में पार्टी का जिलासचिव बनाया गया। हालांकि इसके बाद वह किसी प्रमुख भूमिका में तो नहीं रहे लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि पार्टी से टिकट के लिए कई दिग्गज नेताआें ने आवेदन किया था लेकिन क्षेत्र तथा पटेलों के बीच मजबूत पकड़ की वजह से नागेंद्र की दावेदारी काफी पहले तय हो गई थी। रेलवे में ठेकेदार नागेंद्र ने पार्टी के भरोसे को बनाए रखा और संसद तक पहुंचने में सफल हुए।
व्यक्तिगत विवरण
पिता - स्व.श्रीनाथ सिंह (किसान)
निवास - सरायइनायत का कुआंडीह गांव
शहर में निवास- 14/16 लिडिल रो, जार्जटाउन
शिक्षा - बीकॉम
पत्नी- सुशीला सिंह पटेल (गृहणी)
संतान - दो पुत्र और दो पुत्री
‘यह अखिलेश यादव की नीतियों और प्रदेश में उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जीत है। इस चुनाव में बसपा प्रमुख मायावती का आशीर्वाद मिला। इनके साथ कई अन्य दलों का भी समर्थन मिला। फूलपुर का नतीजा देश और प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा। भारतीय जनता पार्टी के हार की नींव पड़ चुकी है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह से फेल है। जुमलेबाजी कर सरकार बना लेना अलग बात है लेकिन जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरने के लिए उनके बीच जाना होता है। उनके सांसदों और मंत्रियों ने यह नहीं किया। कोई विकास कार्य भी नहीं हुआ, जिसकी वजह से जनता अखिलेश यादव के कार्यों को याद कर रही है। क्षेत्र की हर समस्या दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा। पार्टी की नीतियों के साथ लोगों के बीच जाऊंगा।’
नागेंद्र सिंह पटेल
अंबेडकर, लोहिया की मूर्ति पर किया मार्ल्यापण
0 सांसदी का चुनाव जीतने के बाद नागेंद्र सिंह पटेल पार्टी नेताओं और समर्थकों के संग हाईकोर्ट स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर चौराहा पहुंचे और डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्णण किया। इसके वह पीडी टंडन पार्क पहुंचे और डॉ.लोहिया की मूर्ति पर मार्ल्याण किया। इन महापुरुषों की मूर्तियों पर मार्ल्याण कर उन्होंने सपा और बसपा गठजोड़ को और मजबूत करने का संदेश दिया। इसके बाद वह पार्टी दफ्तर पहुंचे। इन स्थानों पर नागेंद्र का जबरदस्त स्वागत भी किया।
होगा महागठबंधन
इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत से उत्साहित सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जहां जश्न का माहौल है वहीं बसपा तथा अन्य दलों के साथ गठबंधन की कवायद भी शुरू हो गई है। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने इस जीत के लिए बसपा, राष्ट्रीय लोकदल के अजीत सिंह, समर्थन करने वाले अन्य दलों के नेताआें को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2019 में महागठबंधन के लिए वह हनुमान की भूमिका निभाएंगे। पार्टी के मुनीर अहमद खां, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी दानबहादुर मधुर, पंधारी यादव, विजमा यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, एमएलसी रामवृक्ष यादव, वासुदेव यादव, ऋचा सिंह, बाकर नकवी आदि ने नागेंद्र को जीत की बधाई दी।