{"_id":"5c5f2009bdec2209fa31e2f3","slug":"akhilesh-s-program-will-be-in-spite-of-stopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रोक के बावजूद होगा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रोक के बावजूद होगा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम
Sun, 10 Feb 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 फरवरी को शहर में होंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। रोक के बावजूद वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जिला और महानगर इकाई की संयुक्त बैठक में उनके आगमन और स्वागत की तैयारी की गई।
अखिलेश यादव कुंभ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। उन्हें छात्रसंघ भवन पर आयोजि कार्यक्रम में भी शामिल होना है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री के शामिल होने पर रोक लगा दी है। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव का कहना है कि वह पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छात्रसंघ के कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत होगा। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मो.इसराइल, सैमो अस्करी आदि नेताओं का कहना था कि सपा बसपा के गठबंधन से निराश भाजपा छात्रों को आगे करके अखिलेश यादव का कार्यक्रम रुकवाना चाहती है। अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं ने आबादी के अनुपात में टिकट की भी दावेदारी की। एखलाक अहमद, मशहद अली खां, हूर फात्मा सिद्दीकी, नाटे चौधरी आदि मौजूद रहे।