{"_id":"5aa2ebcc4f1c1b00768b4933","slug":"akhilesh-s-misrule-did-not-come-from-the-development-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के कुशासन से नहीं हुआ प्रदेश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के कुशासन से नहीं हुआ प्रदेश का विकास
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार तकरीबन चार वर्ष से है, लेकिन इसे एक वर्ष ही माना जाए। क्योंकि तीन वर्ष में प्रदेश का जो विकास होना चाहिया था वह अखिलेश सरकार के कुशासन की वजह से संभव नहीं हो सका। मोदी सरकार की की कई योजनाएं अखिलेश ने लागू नहीं होने दीं। प्रदेश में 19 मार्च 2017 को योगी के नेतृत्व में भाजपा का सरकार गठन हुआ तो ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से फूलपुर समेत पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ।
केशव ने सवाल उठाया कि बसपा सुप्रीमो के नारे ‘चढ़ गुंडों की छाती पर मुहर लगाओ हाथी पर’ नारे का क्या हुआ। क्या आज वह गुंडे शरीफ हो गए हैं। मायावती ने जो प्रमाणपत्र दिया है, उसके पीछे कौन सी विवशता है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का नाम ‘बहुजन समाजवादी पार्टी ’ बताया। कहा, अखिलेश बसपा के साथ ने अपने पुराने मित्र कांग्रेेस को भी साइकिल पर बैठा लें, यहां तक कि अतीक अहमद भी उसमें सवारी कर लें, लेकिन फिर भी फूलपुर संसदीय क्षेत्र में कमल ही खिलेगा।
उपचुनाव के लिए सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में बनाए गए मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव ने केंद्र और प्रदेश की कई योजनाओं का उल्लेख किया। देश के तमाम इलाकों में प्रतिमा तोड़े जाने के सवाल पर केशव ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं नहीं तोड़ी जानी चाहिए। भाजपा इसके पक्ष में नही हैं। लेकिन यह भी जोड़ा कि वे लेनिन को महापुरुष नहीं मानते। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक नीलम करवारिया, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।