फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh extended hand, crowded bid Zindabad

अखिलेश ने बढ़ाया हाथ, भीड़ बोली जिंदाबाद

Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh extended hand, crowded bid Zindabad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
लाल रथ पर सवार सपा मुखिया अखिलेश यादव भीड़ देखकर उत्साहित थे। बमरौली एयरपोर्ट से उनका रोड शो ठीक 11.30 बजे शुरू हुआ। चेहरे पर मुस्कान लिए कभी अभिवादन को हाथ उठाते तो कभी आंखों के इशारे से ही पूछ लेते...क्या हाल है। जवाब जिंदाबाद के नारे के रूप में आता। उनका हाथ छूने के लिए कार्यकर्ता बेकरार दिखे तो हाथ मिलाने के लिए अखिलेश ने भी कई बार रथ रुकवाया। फाफामऊ तक करीब 25 किलोमीटर के फासले में रथ पर फूल बरसे, चौराहों पर मालाएं उछाली गईं तो लोहिया चौराहे पर सपा के झंडे वाले सैकड़ों गुब्बारे छोड़े गए। सपाइयों में उत्साह भरता यह रोड शो साढ़े चार घंटे में फाफामऊ के शांतिपुरम कालोनी में जनसभा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


रोड शो शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का राष्ट्रीय महासचिव बलराम सिंह यादव, इंद्रजीत सरोज, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, दान बहादुर मधुर आदि ने स्वागत किया। इसके बाद मुंडेरा, ट्रांसपोर्ट नगर, सुलेमसराय, खुल्दाबाग चौराहा, रेलवे स्टेशन, पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, हिंदू छात्रावास, लोक सेवा आयोग चौराहा, तेलियरगंज, फाफामऊ समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


रथ की पायलटिंग जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति, केके श्रीवास्तव आदि नेता कर रहे थे। रोड शो में अखिलेश के साथ लंबा काफिला चल रहा था। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ा उनका काफिला और लंबा होता गया। इसकी वजह से हर जगह जाम की स्थिति रही। स्वागत के दौरान अखिलेश की निगाह हर कार्यकर्ता पर भी रही और उन्होंने कई नेताओं की तरफ इशारा करके अभिवादन स्वीकार किया। सुभाष चौराहा और हिंदू चौराहा पर स्वागत के दौरान युवाओं की बड़ी संख्या रही। हिंदू हॉस्टल पर छात्रों की अगुवाई कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव को रथ पर बुला लिया। रोड शो में शामिल वाहनों को फाफामऊ पुल पार करने में ही तकरीबन आधा घंटा लग गया और उनका काफिला 3.50 पर सभा स्थल पर पहुंचा। अखिलेश का स्वागत करने वालों में सांसद धर्मेद्र यादव, धर्मराज सिंह पटेल, विजय वैश्य, संदीप यादव, अंसार अहमद, ऋचा सिंह, रवींद्र यादव, राघवेंद्र यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, कुंदन यादव, सुनीता, शाहिद प्रधान समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे तो सभा के मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मायावती के समर्थन की घोषणा को संबोधन में शामिल कर बसपा के कैडर वोट को साधा तो रोड शो में शामिल वाहनों तथा सभा में बसपा के झंडे भी लगे थे। सभा स्थल पर राष्ट्रीय लोकदल के भी झंडे लगे थे। हालांकि अखिलेश यादव जिस रथ पर सवार थे उस पर बसपा का झंडा नहीं था। रोड शो तथा सभा के दौरान ‘जिसका नाम मुलायम है उसका जलवा कायम है’ के नारे भी लगे लेकिन शिवपाल यादव नारों से बाहर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed