फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara Council will also free Mathura-Kashi, many more strategies will be prepared in today's meeting

मथुरा-काशी को भी मुक्त कराएगी अखाड़ा परिषद, आज की बैठक में तैयार होगी कई और रणनीति

Sun, 06 Sep 2020 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Akhara Council will also free Mathura-Kashi, many more strategies will be prepared in today's meeting
narendra giri
पांच सौ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत से उत्साहित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अब काशी और मथुरा को भी मुक्त कराने का मुद्दा उठाया है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को मुक्त कराने की रणनीति तैयार करने के लिए परिषद की ओर से सोमवार को बैठक होगी। 
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद की होने जा रही इस अहम बैठक में प्रयागराज में हर साल लगने वाले माघ मेले के अलावा पौराणिक परिक्रमा मार्गों के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद परिषद ने काशी, मथुरा का मुद्दा गरमाने की कोशिश की है। महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को कहा कि मुगलों द्वारा किया गया काशी विश्वनाथ मंदिर के ऊपर विवादित निर्माण हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जब वहां पर खुदाई हो रही है तो सुरंग और मंदिर के दूसरे अवशेष मिल रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वहां पर मंदिर ही रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से जनवरी-2021 में संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेले की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। इसलिए कोरोना काल में प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन कैसे होगा, इस पर साधु -संतों से विचार विमर्श किया जाएगा। यह बैठक मठ बाघंबरी गद्दी मठ में सुबह 11 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed