Babri Demolition Case Verdict : अखाड़ा परिषद ने बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत के फैसले का किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज बड़े हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी ने कहा इस फैसले से सभी सनातनियों और साधु-संतों में खुशी है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा राम के काज में कोई अपराध नहीं होता है।
यह घटना कोई पहले से सुनियोजित नहीं थी। ऐसा सीबीआई कोर्ट ने भी स्वीकार किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है क्योंकि किसी ने कोई अपराध नहीं किया था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने ही लोगों से यह काम कराया था।
न्याय में हमेशा सत्य की जीत होती है।महंत नरेंद्र गिरी ने कहा जो लोग न्यायालय में विश्वास नहीं करते हैं वह राष्ट्र द्रोही हैं। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सुखद फैसला सुनाया है। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट से बरी किए गए सभी लोगों को अखाड़ा परिषद ने दी बधाई। महंत नरेंद्र गिरी ने लोगों से कोरोना कॉल में घर में बैठकर खुशी मनाने और राम नाम का पाठ करने की अपील की।