फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aishwarya, Prakhar, Pratibha, Priya and Prerna topped UGEE in AU.

ऐश्वर्या, प्रखर, प्रतिभा, प्रिया व प्रेरणा ने किया टॉप

Tue, 11 Jun 2019 11:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya, Prakhar, Pratibha, Priya and  Prerna topped  UGEE in AU.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी होम साइंस में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। बीए में रायबरेली की ऐश्वर्या, बीएससी में प्रयागराज की प्रिया सिंह और बीएससी होमसाइंस में प्रेरणा सिंह ने टॉप किया है। वहीं, बीकॉम में प्रयागराज के प्रखर सक्सेना एवं प्रतिभा सोनी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार परीक्षा परिणाम बुधवार से इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


इस बार प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी, सो बीए, बीकॉम और बीएससी होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई कर लिया जबकि, बीएससी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 80.38 फीसदी रहा। बीए की प्रवेश परीक्षा में 27305 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 24814 अभ्यर्थियों (90.87 फीसदी) ने क्वालीफाई किया जबकि, बीएससी की प्रवेश परीक्षा में शामिल 22165 में से 17818 अभ्यर्थियों (80.38 फीसदी) ने क्वालीफाई किया। 
विज्ञापन


वहीं, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 9022 अभ्यर्थियों में से 8442 अभ्यर्थियों यानी 93.57 फीसदी ने क्वालीफाई कर लिया है जबकि, बीएसीएसी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में शामिल 61 में से 59 अभ्यर्थियों (96.72 फीसदी) ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों ने न्यूनतम अर्हता अंक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जल्द ही कटऑफ जारी कर इन्हीं अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का परिणाम एक नजर में

बीए - मेरिट में ऐश्वर्या, तुषार शुक्ला एवं उमेश सिंह क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। ओबीसी श्रेणी में साकेत सिंह, एससी वर्ग में दीक्षा विशाल पासवान, एसटी वर्ग में आकाश कुमार गोंड और महिला वर्ग में ऐश्वर्या अव्वल रहीं।

बीएससी - प्रिया सिंह टॉपर और आदर्श कुमार मौर्या एवं आयुषि केसरवानी को क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला। ओबीसी वर्ग में आदर्श कुमार मौर्या, एससी वर्ग में चैतन्य, एसटी वर्ग में रोशनी गोंड एवं महिला वर्ग में प्रिया सिंह ने पहला स्थान अर्जित किया।

बीकॉम - मेरिट में प्रखर सक्सेना एवं प्रतिभा सोनी ने संयुक्त रूप से पहला और अनुष्का कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा सोनी ओबीसी वर्ग, रितेश कुमार एससी वर्ग, वंदना कुमारी एसटी वर्ग और प्रतिभा सेानी महिला वर्ग में अव्वल रहीं।

बीएससी होमसाइंस - प्रेरणा सिंह ने टॉप किया तो अमृता यादव एवं इशा रावत संयुक्त रूप से मेरिट में दूसरे स्थान पर रहीं। प्रेरणा सिंह ने ओबीसी वर्ग, पल्लवी चंद्रा ने एससी वर्ग, डॉली रीता ने एसटी वर्ग और प्रेरणा सिंह ने महिला वर्ग में टॉप किया।

इविवि में प्रवेश नहीं लेंगे दो टॉपर्स
प्रिया सिंह का नीट में हो चुका है चयन
ऐश्वर्या की प्राथमिकता डीयू में प्रवेश
प्रखर और प्रतिभा प्रवेश लेने को तैयार

बीए प्रवेश परीक्षा की टॉपर ऐश्वर्या और बीएससी प्रवेश परीक्षा की टॉपर प्रिया सिंह इविवि में प्रवेश नहीं लेंगे। रायबरेली में तिलनगर की रहने वाले ऐश्वर्या की इस बार सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी रैंक थी और उन्होंने 99.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। ऐश्वर्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में जॉगफ्री ऑनर्स के लिए आवेदन कर रखा है।
ऐश्वर्या की प्राथमिकता दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना है और 20 जून को कटऑफ जारी होने जा रहा है। रायबरेली में स्टेशनरी की दुकान के संचालक ऐश्वर्या के पिता संजय कुमार सिन्हा का कहना है कि जॉग्रफी ऑनर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश होता है और पूरी उम्मीद है कि ऐश्वर्या को वहां प्रवेश मिल जाएगा। ऐश्वर्या ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी दी थी, जिसमें उन्हें तीसरा स्थान मिला। बीएससी की टॉपर प्रिया सिंह का इस बार नीट में चयन में चयन हो चुका है। नीट में उनकी ऑल इंडिया 1549वीं रैंक हासिल हुई थी। प्रिया सिंह ने इस साल सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में प्रयागराज जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था। नीट में चयन के बाद अब वह भी इविवि में प्रवेश नहीं लेंगी। 


वहीं, बीकॉम प्रवेश परीक्षा के टॉपर प्रखर प्रखर सक्सेना ने बीएचयू की प्रवेश परीक्षा भी दे रखी है। प्रखर ने इसी वर्ष ब्वॉयज हाईस्कूल से 90 फीसदी अंकों के साथ आईएससी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रमोद का कहना है कि वह इविवि में प्रवेश लेंगे। उनके पिता प्रमोद कुमार सक्सेना पुलिस कंट्रोल रूम में हैं और मां अनामिका सक्सेना जीआईसी में टीचर हैं। उधर, बीकॉम प्रवेश परीक्षा की दूसरी टॉपर प्रतिभा सोनी भी इविवि में प्रवेश लेंगी। प्रतिभा गाड़ीवान टोला में रहती हैं और उनके पिता सुधीर कुमार वर्मा व्यवसायी एवं मां अर्चना सोनी गृहणी हैं। प्रतिभा ने इसी वर्ष इलाहाबाद पब्लिक स्कूल सूबेदारगंज से सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा 98 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed