फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AIPMT news

एआईपीएमटी निरस्त होने से परीक्षार्थियों में उत्साह

Tue, 16 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) निरस्त करने और एक माह के भीतर नए सिरे से परीक्षा कराने संबंधी आदेश के बाद मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों में उत्साह है। छात्र-छात्राओं ने अदालत के निर्णय को सही करार दिया है और परीक्षा को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की है। परीक्षार्थियों यश ठाकुर, अविरल सक्सेना, शशांक शेखर सिंह, वैभव मालवीय का कहना है कि जिस तरीके से परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे, उससे बड़े पैमाने पर धांधली की आशंका थी। मेधावी छात्र चयनित होने से वंचित रह जाते, जबकि नकल करके तमाम परीक्षार्थी चयनित हो जाते जो मेधावी परीक्षार्थियों के साथ सरासर अन्याय होता। अदालत ने नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का आदेश पारित कर परीक्षार्थियों को राहत दी है। दूसरी ओर मेडिकल परीक्षाओं के विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को अच्छा फैसला बताया है। कहा कि इस निर्णय से हजारों मेधावी परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी, जो नकल के चलते मेरिट में आने से वंचित रह जाते।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed