फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aiiarti auditorium will be renovated

आईईआरटी ऑडिटोरियम का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 31 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Aiiarti auditorium will be renovated

आईईआरटी की दशा सुधारने के लिए मंडलायुक्त राजन शुक्ल ने शुरुआत कर दी है। रविवार को उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्हाेंने इस मौकेपर संस्थान के गौरवशाली पलों को याद करने के साथ सामूहिक प्रयास से इसके उत्थान की बात कही। मंडलायुक्त ने छात्रों से पढ़ाई रुचिकर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर बल दिया। उन्होंने निदेशक से छात्रों के लिए संस्थान में विशेषज्ञों के व्याख्यान, सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित करने को कहा।

विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र के अनुरोध पर मंडलायुक्त ने संस्थान के मुख्य भवन में मरम्मत कार्य कराने, छात्रावास की चहारदीवारी बनवाने एवं प्रयोगशालाओं को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संस्थान के प्राधिकृत नियंत्रक उदय भानु त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक आरएन मिश्र, संस्थान केडीन विक्रम सिंह मौजूद रहे। निदेशक ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed