फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ahmedabad Special will run via Prayagraj Chheoki, Railway released the timetable of the special train

Railway : प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी अहमदाबाद स्पेशल, रेलवे ने जारी की स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी

Sat, 03 May 2025 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 May 2025 05:34 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी शुक्रवार को जारी की गई। अहमदाबाद से पटना के दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन वाया प्रयागराज छिवकी संचालित होगी।

विज्ञापन
Ahmedabad Special will run via Prayagraj Chheoki, Railway released the timetable of the special train
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी शुक्रवार को जारी की गई। अहमदाबाद से पटना के दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन वाया प्रयागराज छिवकी संचालित होगी।

विज्ञापन


अहमदाबाद से 09407 की रवानगी प्रत्येक मंगलवार 6 मई से 17 जून की सुबह 9.20 बजे होगी। नडियाड जंक्शन, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर रुकते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11.28-11.30 बजे प्रयागराज छिवकी व यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा रुकते हुए शाम 7.00 बजे दानापुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में 09408 की रवानगी दानापुर से प्रत्येक बुधवार 7 मई से 18 जून तक होगी। रात 10.30 बजे चलने के बाद ट्रेन सुबह 4.40-4.45 बजे प्रयागराज छिवकी व शुक्रवार सुबह 6 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के 5, एसी टू का एक, स्लीपर के 12, सामान्य व एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच रहेंगे। इसके अलावा 01405 कोल्हापुर-कटिहार और 01406 कटिहार-कोल्हापुर स्पेशल के इस माह चार-चार अतिरिक्त फेरे लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed