फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ahmed: Dummy companies were created, black money was white through builders

अतीक अहमद : डमी कंपनियां बनाईं, बिल्डरों के जरिए ब्लैकमनी को किया व्हाइट, ईडी की मनी ट्रेल में हुआ खुलासा

Thu, 13 Apr 2023 05:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 05:18 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को मनी लांड्रिंग केस में बेहद अहम सबूत मिले हैं। छापे के दौरान बरामद दस्तावेजों से कई शेल कंपनियों का भी पता चला है।

विज्ञापन
Ahmed: Dummy companies were created, black money was white through builders
Atiq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को मनी लांड्रिंग केस में बेहद अहम सबूत मिले हैं। छापे के दौरान बरामद दस्तावेजों से कई शेल कंपनियों का भी पता चला है। यह वह डमी कंपनियां हैं जिनका मालिक दस्तावेजों में तो कोई और है, लेकिन इनमें रुपये अतीक ने लगाए। बिल्डरों की मदद से इन्हीं डमी कंपनियों के जरिए माफिया ने अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट में तब्दील किया।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान जब ईडी अफसरों ने अतीक के करीबियों के घरों की तलाशी लेनी शुरू की तो वहां जमीनों की रजिस्ट्री पेपर के साथ ही कई कंपनियों के भी दस्तावेज मिले। इनके संबंध में पूछताछ की गई तो इसमें मालिकाना हक इन्हीं करीबियों का मिला। कुछ में इनके रिश्तेदार या परिजनों का नाम बतौर एमडी दर्ज मिला। हालांकि जब ईडी अफसरों ने संबंधितों की आय के स्रोत के साथ ही अन्य बिंदुओं पर पूछताछ व जांच की तो पता चला कि यह डमी कंपनियां हैं।
विज्ञापन


साथ ही यह बात भी सामने आई कि इन कंपनियों के खातो से अलग-अलग अनजान खाताें में रुपयों का लेनदेन हुआ। ऐसे में माना गया कि माफिया ने करीबियाें के नाम पर ही इन डमी कंपनियों को खड़ा किया। इसमें पैसा खुद का लगाया और इससे होने वाली आय को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करता रहा। इस तरह से माफिया ने इन करीबियों की मदद से अपराध से अर्जित काली कमाई को सफेद में तब्दील किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन डमी कंपनियों का भी सामने आया है नाम

1- फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड

2- मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड

3- एमजे इन्फ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड

4- एमजे इन्फ्रा लैंड, एलएलपी

5- एमजे इन्फ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड

6- एमजे इन्फ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड

7- एफ एंड ए एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड

8- अलीना सिटी- फेज1, ग्राम बीरमपुर

9- अलीना सिटी-फेज 2, ग्राम बीरमपुर

10- अहमद सिटी, ग्राम बख्शी व दामूपुर

11- असाद सिटी, ग्राम सैदपुर(बख्शी)

12- साईं बिहार योजना, ग्राम रावतपुर(लखनपुर)

13- सैदपुर ग्राम योजना, ग्राम सैदपुर

14- सैदपुर आवास योजना, सैदपुर करेंहदा

15- लखनपुर आवास योजना, लखनपुर

16- रोशनबाग शॉपिंग कॉम्पलेक्स

यह वह कंपनियां हैं, जिनके संबंध में पूर्व में जिला पुलिस की ओर से भी शासन को पत्र भेजकर इनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed