{"_id":"619a4604e48ae12af857c574","slug":"agriculture-law-doubt-on-bjp-intention-is-not-only-unreasonable-siddharth-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून : भाजपा की नीयत पर संदेह अनुचित ही नहीं, बल्कि मूर्खतापूर्ण- सिद्धार्थनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून : भाजपा की नीयत पर संदेह अनुचित ही नहीं, बल्कि मूर्खतापूर्ण- सिद्धार्थनाथ
Sun, 21 Nov 2021 07:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और बसपा प्रमुख मायावती।
- फोटो : प्रयागराज
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में बसपा प्रमुख मायावती द्वारा कृषि कानून को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। कहा कि मायावती द्वारा कृषि कानून के संबंध में भाजपा की नीयत पर संदेह अनुचित ही नहीं बल्कि मूर्खता है। मोदी सरकार जो कहती है वही करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने का निर्णय खुले दिल से लिया गया है । इसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। केंद्र सरकार ने किसानों से बातचीत का प्रयास किया लेकिन उनमे से कुछ को नहीं समझाया जा सका। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मायावती ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं किया और अब वह भाजपा पर टिप्पणी कर रही हैं। सरकार एमएसपी के संबंध में समिति बनाने की बात पहले ही कह चुकी है।
विज्ञापन