फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After two big recruitments, OTR crosses 18 lakhs, expected to go above 20 lakhs

UPPSC : दो बड़ी भर्तियां आने के बाद ओटीआर 18 लाख के पार, 20 लाख से ऊपर जाने का अनुमान

Fri, 19 Apr 2024 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

ओटीआर की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार तक ओटीआर नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या जहां 1845485 थी, वहीं बृहस्पतिवार शाम तक ओटीआर नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 1845964 पहुंच गई।

विज्ञापन
After two big recruitments, OTR crosses 18 lakhs, expected to go above 20 lakhs
UPPSC 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी सभी परीक्षाओं में आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था को अनिवार्य किया है। आयोग ने बीते दिनों मेडिकल अफसर के 2532 पदों और राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। ऐसे में ओटीआर कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी तेजी बढ़ी है।

विज्ञापन


ओटीआर की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार तक ओटीआर नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या जहां 1845485 थी, वहीं बृहस्पतिवार शाम तक ओटीआर नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 1845964 पहुंच गई। ऐसे में 24 घंटे में 479 नए अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा लिया। राज्य कृषि सेवा के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है, सो ओटीआर कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू की थी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आयोग ने मेडिकल अफसर ग्रेड-2, लेवल-2 के 2532 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल और ऑनलाइन आवेदन को स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धाारित थी। ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल और अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन की हार्डकाॅपी आयोग में जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

अन्य भर्तियों की तरह इन दोनों भर्तियों में भी आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं करेंगे, उनके आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आने वाले समय में आयोग सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए भी विज्ञापन जारी करने वाला है। ऐसे में ओटीआर की संख्या 20 लाख से ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed