{"_id":"63222817442fb8691906f4ce","slug":"after-the-threat-of-contractors-two-executive-engineers-of-pwd-left-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: ठेकेदारों की धमकी के बाद पीडब्लूडी के दो अधिशासी अभियंताओं ने छोड़ा दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: ठेकेदारों की धमकी के बाद पीडब्लूडी के दो अधिशासी अभियंताओं ने छोड़ा दफ्तर
Thu, 15 Sep 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:44 AM IST
सार
मामला ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के 20 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान फंसने से संबंधित है। इस बीच बिलों का भुगतान न होने से परेशान ठेकेदारों ने बीती 18 अगस्त को मुख्य अभियंता केके पाहूजा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी।
विज्ञापन
Threat
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडब्ल्यूडी में सड़कों के निर्माण के करोड़ों रुपये का भुगतान फंसने के बाद ठेकेदारों की धमकी से सहमे दो अधिशासी अभियंताओं के दफ्तर छोड़ने के मामले में दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। धमकी से सहमे अधिशासी अभियंता 25 दिन से अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। बंगले से ही वह फाइलें निबटाने के साथ ही जरूरी काम फोन पर देख रहे हैं। इससे स्थिति असहज हो गई है।
विज्ञापन
मामला ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के 20 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान फंसने से संबंधित है। इस बीच बिलों का भुगतान न होने से परेशान ठेकेदारों ने बीती 18 अगस्त को मुख्य अभियंता केके पाहूजा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। उसी दिन कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन राम स्वरूप के अलावा निर्माण खंड तीन के एक्सईएन अजय कुमार गोयल के दफ्तर पहुंचे ठेकेदारों ने भुगतान न होने की उनसे वजह जानने की कोशिश की थी। तब कुछ ठेकेदारों ने कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन को सुधर जाने की बात कहते हुए कड़े लहजे में धमका दिया था। इसी के बाद ठेकेदारों की धमकी से परेशान होकर कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन ने दफ्तर आना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
वह अपने बंगले पर भी कैशियर के अलावा सिर्फ गिनती के ही अभियंताओं और कर्मचारियों से फोन पर तस्दीक के बाद ही मिल पा रहे हैं। किसी की भी शिकायत सुनने और मुलाकातियों से मिलने के लिए वह बाहर नहीं आ पा रहे। इससे दफ्तर में फाइलें लंबित पड़ती जा रही हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से यह कहा गया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन