फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the statement of the rape victim female constable, the soldier will be arrested

दुष्कर्म पीड़ित महिला सिपाही के बयान के बाद होगी सिपाही की गिरफ्तारी

Sun, 22 Aug 2021 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

  • निलंबन की कार्रवाई लंबित, महिला सिपाही ने लिखाया है केस 

विज्ञापन
After the statement of the rape victim female constable, the soldier will be arrested
दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने ही विभाग की पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पंकज यादव का पता पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं हासिल कर पाई है। उधर अब विवेचना में जुटी पुलिस पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में तैनात 22 वर्षीय महिला सिपाही ने वहीं पर तैनात पंकज यादव निवासी गाजीपुर पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पहले तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर मुंह बंद करा दिया। इसकेबाद भी उससे कई बार दुष्कर्म किया और पिछले दिनों शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। लेकिन अब तक आरोपी का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


उधर पीड़िता का कोर्ट में बयान भी नहीं दर्ज हो सका है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि अवकाश के चलते बयान नहीं हो सका है। जल्द ही उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी के निलंबन की कार्रवाई भी अभी लंबित है। गौरतलब है कि कर्नलगंज पुलिस की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed