फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the escalators at the junction will lift

एस्केलेटर के बाद अब जंक्शन पर लगेगी लिफ्ट

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
After the escalators at the junction will lift
शक्ति भवन की लिफ्ट जिसमें उतरा करंट - फोटो : amar ujala
नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, माता वैष्णो देवी कटरा आदि स्टेशनों की तर्ज पर अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा के मद्देनजर लिफ्ट लगाई जाएगी। इसकी शुरूआत इलाहाबाद जंक्शन से होने जा रही है। डीआरएम इलाहाबाद का दावा है कि इसी वित्तीय वर्ष में इलाहाबाद जंक्शन पर तीन लिफ्ट लग जाएगी। इलाहाबाद के साथ ही कानपुर, अलीगढ़ स्टेशन पर भी लिफ्ट लगाने की योजना है। इतना ही नहीं आम यात्रियों को बिना लाइन में लगे जनरल टिकट मिल जाए इसके लिए इलाहाबाद मंडल के 35 स्टेशनों पर इसी वित्तीय वर्ष में आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) भी लग जाएंगे। 
विज्ञापन


बड़े शहरों को छोड़ दिया जाए तो देश के तमाम ए वन ग्रेड के स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा नहीं है। इस वजह से उन यात्रियों को खासी परेशानी होती है, जिन्हें एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ए वन ग्रेड के कुछ स्टेशनों पर एस्केलेटर लगवाए, लेकिन एस्केलेटर में दिव्यांगजन और बुजुर्ग यात्रियों को खासी परेशानी होती है। ऐसे में रेल प्रशासन ने अब अपने ए वन ग्रेड के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों केलिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) में चढ़ने के लिए लिफ्ट लगाने की तैयारी की है।  डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज के अनुसार इलाहाबाद जंक्शन पर तीन लिफ्ट लगाई जाएगी।

विज्ञापन

 

एनसीआर प्रशासन की इलाहाबाद के अलावा कानपुर में चार एवं अलीगढ़ में दो लिफ्ट लगाने की भी योजना है। इसके अलावा इलाहाबाद समेत मंडल के 35 स्टेशनों पर एटीवीएम भी इसी वित्तीय वर्ष में लग जाएंगे। एटीवीएम लगने के बाद यात्रियों को जनरल टिकट प्राप्त करने में समय की बचत होगी। इसके लिए उन्हें सिर्फ एक बार स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। रेलवे की ओर से यात्रा करने वाले लोगों को एमएसटी की तरह काउंटर से ही स्मार्ट कार्ड जारी होगा। कार्ड में पैसा खत्म होने के बाद उसे रिचार्ज भी कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को शुद्ध एवं सस्ता पेयजल मिले इसके लिए इलाहाबाद जंक्शन पर वाटर वेंडिंग मशीन इसी माह लग जाएगी। इसके अलावा इलाहाबाद मंडल के कानपुर, अलीगढ़, छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, इटावा आदि स्टेशनों पर भी कुल 53 वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की तैयारी है। यह मशीन लगने के बाद यात्रियों को एक रुपये में 300 एमएल, तीन रुपये में 500 एमएल, पांच रुपये में एक लीटर, आठ रुपये में दो लीटर तथा 20 रुपये में पांच लीटर पानी मिल सकेगा। 

कानपुर स्टेशन की तरह इलाहाबाद जंक्शन को भी म्यूरल पेंटिंग से सजाया जाएगा। दिसंबर माह तक यह काम पूरा होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को मंडलीय कार्यालय में हुई  प्रेसवार्ता में डीआरएम इलाहाबाद ने एडीआरएम एके द्विवेदी, सीनियर डीसीएम बृजेश मिश्र, सीपीआरओ बिजय कुमार, सीनियर डीएससी डीके मौर्य, एसीएम एसके श्रीवास्तव बताया कि इलाहाबाद के बाद मंडल के अन्य बड़े स्टेशनों को भी म्यूरल पेंटिंग से सजाया जाएगा।


इलाहाबाद जंक्शन के सैटेलाइट स्टेशन के रूप में छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन में आने वाले दिनों में ढेरों काम होंगे। नैनी से छिवकी जाने वाली रोड बारिश बाद बनवा दी जाएगी। इसके अलावा छिवकी में कोच वाटरिंग, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, कोच इंडीकेटर सिस्टम, टच स्क्रीन इंक्वायरी सिस्टम अक्तूबर 2016 तक पूर्ण हो जाएगा। यहां एस्केलेटर भी लगाया जाएगा। उधर सूबेदारगंज स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन की ऊंचाई बढ़ाये जाने के साथ स्टेशन बिल्ंिडग आदि का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed