फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the death of uncle and nephew injured in the fight, forces deployed in the village

Prayagraj : चाचा-भतीजे की मौत के बाद मचा कोहराम, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर अड़े परिजन

Mon, 04 Nov 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

आरा कला के मजरे के कजरीगढ़ गांव निवासी दिलीप कुमार दुबे व पड़ोस के  राम अभिलाष यादव में दीपावली के दिन विवादित जमीन पर दिया रखने को लेकर विवाद हो गया था।मारपीट में पवन कुमार दुबे के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
After the death of uncle and nephew injured in the fight, forces deployed in the village
चाचा-भतीजे की मौत के बाद गांव में जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव में दीपावली के दिन विवादित जमीन पर दिया जलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में घायल चाचा भतीजे की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। परिजन शवों को उठाने नहीं दे रहे हैं। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने सहित कई मांगों को लेकर वह अड़ गए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मयफोर्स पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


आरा कला के मजरे के कजरीगढ़ गांव निवासी दिलीप कुमार दुबे व पड़ोस के  राम अभिलाष यादव में दीपावली के दिन विवादित जमीन पर दिया रखने को लेकर विवाद हो गया था।मारपीट में पवन कुमार दुबे के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव में गए अन्य परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पवन कुमार उम्र (32) पुत्र राजेंद्र प्रसाद की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट में घायल पवन के चाचा जितेंद्र दुबे की भी देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

After the death of uncle and nephew injured in the fight, forces deployed in the village
घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद।

पुलिस ने मृतक जितेंद्र दुबे का देर रात पोस्टमार्टम कराया। सुबह परिजन दोनों शवों को घर पर रखकर मांग मुआवजे की मांग पर अड़ गए हैं। शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मुआवजा के रूप में एक शस्त्र लाइसेंस, एक नौकरी, सड़क निर्माण, घर ध्वस्तीकरण आदि मांग पर परिवार के लोग अड़े हैं। मौके पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत व एडीएम फाइनेंस, एसीपी फूलपुर, एसीपी हंडिया समेत कई थाने की फोर्स पीएससी बल मौजूद रही। 

After the death of uncle and nephew injured in the fight, forces deployed in the village
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

हत्या के प्रयास का पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा 

उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़  गांव में हुई मारपीट में दस व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित दिलीप कुमार दुबे की तहरीर पर पुलिस रवि शंकर यादव, ध्रुव शंकर, रतन सिंह, लव कुश, राम अभिलाष, धारा सिंह, कुलदीप, विकास यादव, चिंतामणि, विपिन यादव व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पांच लोगों को पुलिस भेज चुकी है जेल

उतरांव पुलिस ने मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक पक्ष के सुनील कुमार, ध्रुव शंकर, रवि शंकर पुत्रगण राम अभिलाष और धारा सिंह व विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed