फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the death of the father and three brothers, the mother also passed away

Prayagraj : पिता और तीन भाइयों की मौत के बाद मां का भी छिना साया, बिलखती बेटी की बात सुन हर आंख हुई नम

Wed, 12 Nov 2025 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 03:21 PM IST
सार

पहले पिता चले गए... फिर बड़ा भाई, इसके बाद छोटा भाई और फिर चचेरा भाई भी हम सबको छोड़कर इस दुनिया से चला गया। अब मां का साया भी हमसे दूर हो गया। करेली में कार हादसे में जान गंवाने वाली विमला की बेटी पूजा ने बिलखते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन
After the death of the father and three brothers, the mother also passed away
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहले पिता चले गए... फिर बड़ा भाई, इसके बाद छोटा भाई और फिर चचेरा भाई भी हम सबको छोड़कर इस दुनिया से चला गया। अब मां का साया भी हमसे दूर हो गया। करेली में कार हादसे में जान गंवाने वाली विमला की बेटी पूजा ने बिलखते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विमला का शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार, रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग यही पूछ रहे थे कि हादसा कैसे हो गया। नयापुरवा में विमला अपनी बेटी पूजा और पोती अंकिता के साथ रहती थीं। पूजा ने बताया कि उनके पति गोरखपुर में रहकर नौकरी करते हैं। मां घरेलू सहायक थीं।
विज्ञापन


रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह घर से 8:30 बजे निकली थीं लेकिन कार चालक की लापरवाही से उनकी जान चली गई। बताया कि पिता दशरथ लाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद भाई सुनील कुमार की भी मौत हो गई। छोटे भाई अनिल ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद चचेरे भाई ने भी फंदा लगा लिया। अब मां विमला भी हम लोगों को छोड़कर चली गईं। घर में अब सिर्फ पूजा और विमला की पोती अंकिता रह गई हैं। देर शाम शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed