{"_id":"5fc660398ebc3e9bf623831f","slug":"after-taking-the-girl-by-deception-the-friend-robbed-her-in-the-car-found-the-victim-molested-then-know-what-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को धोखे से ले जाकर दोस्त ने कार में लूट ली अस्मत, बिलखती मिली पीड़िता फिर क्या हुआ जानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को धोखे से ले जाकर दोस्त ने कार में लूट ली अस्मत, बिलखती मिली पीड़िता फिर क्या हुआ जानें...
Tue, 01 Dec 2020 08:54 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली में एक दिन पहले संदिग्ध हाल में बिलखती मिली युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसे बहाने से अपने साथ कीडगंज ले गया, जहां कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करेली निवासी 20 वर्षीय युवती का पिता फेरी लगाता है। युवती सोमवार रात संदिग्ध हाल में असगरी मार्केट में बिलखती मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई जहां जानकारी पर परिजन भी आ गए। पूछताछ में युवती ने बताया कि गुफरान के दोस्त ने सोमवार शाम उसे फोन कर बुलाया। इसके बाद कार में बैठाकर अपने साथ कीडगंज ले गया। जहां कार के भीतर ही उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वापस बैरियर तिराहे के पास लाकर छोड़ गया। मामले में रात भर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
सुबह युवती के पिता की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया। करेली इंस्पेक्टर ने बताया कि नंबर के आधार पर जानकारी की गई तो पता चला कि आरोपी करेली क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन