फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After taking samples and sealing the dairy, the dairy owner broke the wall and crossed all the goods

प्रयागराज : सैंपल लेकर डेयरी सील की तो डेयरी मालिक दीवार तोड़कर पार कर गया सारा सामान

Sat, 26 Mar 2022 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 10:35 PM IST
सार

सौरा गांव स्थित डेयरी में मिलावटी दूध का गोरखधंधा काफी समय से चल रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा मंडलीय अधिकारी एके पांडेय, अभिहित अधिकारी ममता चौधरी अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
After taking samples and sealing the dairy, the dairy owner broke the wall and crossed all the goods
Milk sample

विस्तार

गर्मी शुरू होते ही जिले में मिलावटी दूध का धंधा तेज हो गया है। ग्रामीण इलाकों में मिलावटी दूध का खेल ज्यादा ही चल रहा है। मिलावट खोर दूध में रिफाइंड, ग्लूकोज आदि मिला रहे हैं। इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को मिली तो शुक्रवार को उत्तरांव थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित एक दूध की डेयरी में छापा मारा गया। वहां सैंपल लेकर डेयरी को सील किया गया तो उसका मालिक अगले दिन दीवार तोड़कर सभी सामान पार कर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय टीम ने इस मामले की तहरीर उत्तरांव थाने में दी है। 

विज्ञापन




सौरा गांव स्थित डेयरी में मिलावटी दूध का गोरखधंधा काफी समय से चल रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा मंडलीय अधिकारी एके पांडेय, अभिहित अधिकारी ममता चौधरी अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंची। यहां जांच के दौरान डेयरी में तकरीबन पांच किलो लिक्विड ग्लूकोज एवं 17 लीटर रिफाइंड मिला। इस दौरान विभागीय टीम ने वहां ग्लूकोज, रिफाइंड एवं दूध का नमूना संग्रहीत किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान डेयरी मालिक वहां नहीं थी।
विज्ञापन




इसके बाद क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में डेयरी सील कर दी गई। मिलावट का धंधा व्यापक होने की वजह से डीएम संजय कुमार खत्री ने एसडीएम युवराज सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा औषधि अधिकारी कमलेश तिवारी, सीओ हंडिया एवं पराग डेयरी प्रबंधक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। यह टीम शनिवार को सील की हुई डेयरी पर जांच के लिए पहुंची तो वहां देखा गया कि उसके पीछे की दीवार टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही सीज किया गया सारा सामान भी वहां से गायब था।  मौके पर सिर्फ सील मशीन, कांटा मशीन एवं डिब्बे  के कंटेनर आदि ही मिले। सभी सामान वाहनों में लदवाकर उतरांव थाने लाया गया।  मुख्य खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अधिकारी कमलेश तिवारी ने बताया कि यह मामला गंभीर है। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालक राजेश यादव उर्फ बाबादीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed