{"_id":"5aa80d064f1c1bb1758b53cd","slug":"after-qualifying-pcs-prelimps-you-are-not-able-for-mains-know-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-प्री क्वालीफाई करने के बावजूद नहीं दे सकेंगे मेंस, जानें क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-प्री क्वालीफाई करने के बावजूद नहीं दे सकेंगे मेंस, जानें क्यों
इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 क्वालीफाई करने वाले 180 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। आवेदन में विषय और जिला कोड भरने से चूके ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने निरस्त कर दिए हैं। यह निर्णय मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में लिया गया।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 24 सितंबर को प्रदेश के 21 जिलों में आयोजित की गई थी और इसमें दो लाख 46 हजार 710 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 19 जनवरी 2018 को घोषित किया गया, जिसमें 14032 अभ्यर्थी सफल रहे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना था। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का समय दिया गया।
इनमें 180 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने आवेदन तो किए लेकिन विषय कोड और जिला कोड भरना भूल गए। इन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था कि उन्हें सुधार के लिए एक मौका दिया जाए। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में इन 180 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया। ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि इन अभ्यर्थियों ने अपने प्रत्यावेदन में लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों से आवेदन में जिला एवं विषय कोड भरना भूल गए हैं। आयोग ने समीक्षा में पाया कि इसमें अभ्यर्थी ने स्वयं गलती है की है, सो उन्हें मौका नहीं दिया जा सकता और आयोग ने उनका आवेदन निरस्त करने का निर्णय लिया। ऐसे में अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि पूर्व में ऐसी परिस्थितियों के दौरानक अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त मौका दिया जा चुका है लेकिन तब सर्वर की गड़बड़ी के कारण दिक्कत हुई थी।
आवेदन से चूकने वालों ने भी गंवाया मौका
कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जो मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित समय में नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थियों ने भी पुन: आवेदन के लिए आयोग में अपना प्रत्यावेदन दिया था। आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया है कि निर्धारित समय में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।