{"_id":"631e3945ee202831d708da92","slug":"after-meeting-with-the-deputy-cm-officers-the-preparations-for-mahakumbh-will-be-finalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : डिप्टी सीएम अफसरों संग बैठक कर महाकुंभ की तैयारियों को देंगे अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : डिप्टी सीएम अफसरों संग बैठक कर महाकुंभ की तैयारियों को देंगे अंतिम रूप
Mon, 12 Sep 2022 01:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:08 AM IST
सार
डिप्टी सीएम के साथ बैठक में शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेई, मेयर अभिलाषा गुप्ता, कमिश्नर ,डीएम एवं तमाम प्रशासनिक अफसर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को वर्ष 2025 में आयोजित महाकुंभ को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर अफसरों संग बैठक करेंगे। मेला कार्यालय में बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इस दौरान मेले से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अफसरों संग तैयारियों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के साथ बैठक में शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेई, मेयर अभिलाषा गुप्ता, कमिश्नर ,डीएम एवं तमाम प्रशासनिक अफसर भी शामिल होंगे। बैठक में सलोरी रेल ओवर ब्रिज और बेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज के निर्माण में आ रही अड़चन कैसे दूर की जाए उस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। कुंभ से जुड़े शहर में क्या-क्या नए कार्य हो सकते हैं उसकी भी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर, रेल ओवर ब्रिज और स्मार्ट सिटी के तहत कौन-कौन से कार्य होने हैं उन सब का भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन डिप्टी सीएम के समक्ष हो सकता है। अरैल से छतनाग के बीच गंगा पर पुल निर्माण पर भी डिप्टी सीएम अफसरों से बातचीत कर सकते हैं। फाफामऊ से स्टैनली रोड य् को जोड़ने वाले सिक्स लेन गंगा पुल के निर्माण प्रगति पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन